Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

'दो नमूने, एक दिल्ली और एक लखनऊ!' CM योगी के तीखे तंज से विधानसभा में बवाल, अखिलेश यादव ने पलटवार कर हिला दी सियासत!

23 दिसंबर, 2025 05:35 PM

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्हें 'दो नमूने' बताया और कहा कि जैसे ही देश में कोई बड़ा मुद्दा उठता है, ये लोग तुरंत विदेश चले जाते हैं।

'एक दिल्ली में, दूसरा लखनऊ में'
सदन में चर्चा के दौरान सीएम योगी ने कहा कि देश के अंदर दो नमूने हैं। एक दिल्ली में बैठता है और दूसरा लखनऊ में। जैसे ही कोई गंभीर मुद्दा आता है, दोनों देश छोड़कर बाहर चले जाते हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि यहां के ‘बबुआ’ भी जल्द ही इंग्लैंड की यात्रा पर निकल सकते हैं।

सीएम के बयान के बाद सपा का वॉकआउट
मुख्यमंत्री के इस बयान से समाजवादी पार्टी के नेता नाराज हो गए और सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद यह बयान सियासी बहस का बड़ा मुद्दा बन गया।

अखिलेश यादव का पलटवार
सीएम योगी के बयान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह तंज विपक्ष पर नहीं, बल्कि बीजेपी के अंदर चल रहे मतभेदों को दर्शाता है। अखिलेश ने इसे 'आत्म-स्वीकार' बताते हुए कहा कि सार्वजनिक पद पर बैठे लोगों को भाषा और व्यवहार में शालीनता बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने दिल्ली और लखनऊ के अंदरूनी विवादों पर टिप्पणी करने वाले बीजेपी नेताओं को भी सावधानी बरतने की नसीहत दी।

कोडीन सिरप घोटाले से जुड़ा है पूरा विवाद
दरअसल, यह पूरा विवाद कोडीन बेस्ड कफ सिरप रैकेट को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच सामने आया है। अखिलेश यादव ने पहले आरोप लगाया था कि यह रैकेट प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से शुरू हुआ है। इसके बाद बीजेपी ने इस बयान पर कड़ा जवाब दिया।

सीएम योगी का जवाब– 'चोर की दाढ़ी में तिनका'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह पूरा हंगामा 'चोर की दाढ़ी में तिनका' वाली कहावत जैसा है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कुछ ऐसे लोग सामने आ सकते हैं, जिनका संबंध समाजवादी पार्टी से हो।

एनडीपीएस एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
सीएम योगी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार इस पूरे मामले की जांच एनडीपीएस एक्ट के तहत की जा रही है। सरकार इस रैकेट में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ेगी।

सरकार के आंकड़े: अब तक 79 केस, 78 गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने सदन में बताया कि कोडीन सिरप की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं।
- अब तक 79 मामले दर्ज किए गए
- 225 आरोपियों के नाम सामने आए
- 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया
- 134 फर्मों पर छापेमारी की गई
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यूपी में नकली सिरप से किसी की मौत नहीं हुई है।

बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी
सीएम योगी ने साफ कहा कि इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो बुलडोजर कार्रवाई भी की जाएगी और तब कोई यह न कहे कि कार्रवाई क्यों हुई।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस