Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

देर रात 73 के रजनीकांत की बिगड़ी तबीयत, चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती सुपरस्टार

01 अक्टूबर, 2024 12:17 PM

मुंबई: बाॅलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले दिग्गज एक्टर रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया गया। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है हालांकि आज यानि मंगलवार को 73 साल के रजनीकांत को मंगलवार को एक खास प्रोसेस से गुजरना पड़ सकता है। इस खबर को लेकर उनके परिवार या अस्पताल की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

वहीं, चेन्नई पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रजनीकांत को पेट में तेज दर्द होने के चलते चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हेल्थ को लेकर उनकी पत्नी लता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि घबराने की बात नहीं है। सब कुछ ठीक है।

बता दें कि रजनीकांत की हेल्थ पिछले कुछ सालों में कई बार बिगड़ी है। 2016 में उनका अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था।फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

रजनीकांत को फिल्म इंडस्ट्री में 49 साल से ज्यादा का समय हो चुका है और अपने इतने लंबे करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।

भारत सरकार ने उन्हें 2000 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। उन्हें भारतीय सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए शेवेलियर शिवाजी गणेशन पुरस्कार, भारत के 45वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2014 में उन्हें वर्ष की भारतीय फिल्म व्यक्तित्व के लिए शताब्दी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019 के 50 वें संस्करण में उन्हें आइकन ऑफ ग्लोबल जुबली पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...