Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

दूध-पनीर-पिज्जा ब्रेड पर अब नहीं लगेगा टैक्स! आम लोगों और छात्रों को मिल सकती है बड़ी राहत

31 अगस्त, 2025 07:37 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से जीएसटी रिफॉर्म का ऐलान करते हुए कहा था कि ये सुधार दिवाली से पहले लागू हो सकते हैं। अब जीएसटी काउंसिल की बैठक अगले हफ्ते होने वाली है और उससे पहले जीएसटी स्लैब में बदलाव को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि 3-4 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई रोजमर्रा के सामानों को जीरो स्लैब में शामिल किया जा सकता है।

रोज़मर्रा की चीज़ें होंगी सस्ती
रिपोर्ट के मुताबिक, जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई ज़रूरी सामानों को जीरो जीएसटी स्लैब में शामिल किया जा सकता है। इसका मतलब है कि ये चीजें पूरी तरह से टैक्स-फ्री हो जाएंगी। फिलहाल, ये सामान 5% और 18% जीएसटी के दायरे में आते हैं।

खाने-पीने के सामानों पर राहत
इस बदलाव का सबसे ज़्यादा फायदा खाने-पीने की चीज़ों पर मिलेगा। उम्मीद है कि यूएचटी दूध, पैकेटबंद पनीर, पिज्जा ब्रेड और रोटी जैसे फूड प्रोडक्ट्स को जीरो जीएसटी स्लैब में लाया जा सकता है। बिज़नेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रेडी-टू-ईट रोटी के साथ ही पराठे को भी इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है, जिस पर अभी 18% जीएसटी लगता है।

शिक्षा से जुड़ी चीज़ें भी होंगी टैक्स-फ्री
खाने के सामानों के अलावा, शिक्षा से जुड़े प्रोडक्ट्स भी सस्ते हो सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो मानचित्र, ग्लोब, शैक्षिक चार्ट, पेंसिल-शार्पनर, प्रैक्टिस बुक, ग्राफ बुक और लैबोरेटरी नोटबुक पर लगने वाला 12% जीएसटी खत्म किया जा सकता है।

हैंडलूम और कुछ अन्य प्रोडक्ट्स पर भी बदलाव
मंत्रियों के एक समूह (GoM) ने यह सिफारिश भी की है कि हैंडलूम और कच्चे रेशम पर जीएसटी की छूट जारी रहनी चाहिए। यह फैसला बुनकरों और कारीगरों के लिए राहत भरा होगा। इसके अलावा, मक्खन, गाढ़ा दूध, जैम, मशरूम, खजूर और नमकीन जैसे प्रोडक्ट्स पर लगने वाले जीएसटी को 12% से घटाकर 5% करने का प्रस्ताव भी है।

आम आदमी और छात्रों को मिलेगी राहत
अधिकारियों का कहना है कि इन बदलावों का मकसद जीएसटी स्लैब की संख्या को कम करना और टैक्स सिस्टम को और भी आसान बनाना है। इन कदमों से आम परिवारों और छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इन सभी सिफारिशों पर आखिरी फैसला 3-4 सितंबर को दिल्ली में होने वाली 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान