Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान

14 मई, 2026 08:21 PM

नई दिल्ली : ऊर्जा बचत और विदेशी मुद्रा भंडार के रक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-अपील को लेकर दिल्ली सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। इस क्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उठाए गए कदमों की जानकारी दी। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के प्रत्येक नागरिक से जो अपील की है, वह राष्ट्रहित में है और देश में स्थिरता का माहौल बनाने तथा आर्थिक संतुलन हासिल करने के लिए है। दिल्ली सरकार के रूप में, हमने कुछ योजनाएं बनाई हैं और 'मेरा भारत, मेरा योगदान' नामक एक जन अभियान चलाया है, जिसे दिल्ली सरकार चलाएगी। सबसे पहले, पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए, हमने दो स्तरों पर बचत करने की योजना बनाई है: सरकारी और निजी। सरकारी स्तर पर, दिल्ली सरकार में हर हफ्ते दो दिन वर्क फ्रॉम होम किया जाएगा, और इसी तरह, निजी क्षेत्र की हर कंपनी और संस्थान को दो दिन घर से काम करने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा श्रम विभाग इसकी निगरानी करेगा। हम इस बारे में बड़ी कंपनियों से बात करेंगे। हमने अपने वाहनों की संख्या कम कर दी है; हम कम वाहनों से यात्रा करेंगे, और जहां भी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया जा सकता है, हम सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे। दिल्ली सरकार अगले छह महीने तक कोई भी नया व्हीकल (पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और हाइब्रिड) नहीं खरीदेगी। इसके साथ ही जिन कर्मचारियों को ट्रांसपोर्ट अलाउंस दिया जाता है, उनके अलाउंस को 10 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा, अगर वे इसका 25 प्रतिशत पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर खर्च करते हैं।

उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे अपना माल ट्रकों के स्थान पर मालगाड़ियों से मंगवाएं। दिल्ली में सरकारी कॉलोनियों से लोगों को मेट्रो स्टेशन तक लाने ले जाने के लिए 58 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 50 प्रतिशत मीटिंग ऑनलाइन हों, ऐसी कोशिश की जाएगी। यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से भी क्लास और मीटिंग ऑनलाइन करने की अपील की गई है। दिल्ली सरकार ने कोर्ट से भी ऑनलाइन सुनवाई की अपील की है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री या अधिकारी सरकारी विदेश यात्रा नहीं करेगा। आगे के लिए तय सभी प्रोग्राम कैंसिल कर दिए गए हैं। अगले तीन महीने तक दिल्ली सरकार की तरफ से कोई बड़े इवेंट नहीं किए जाएंगे। दिल्ली के लिए विशेष ट्रैवल प्लानिंग की जाएगी, ताकि बाहरी प्रदेशों के लोग दिल्ली भ्रमण कर सकें। मेड इन इंडिया प्रोडक्ट को प्रमोट करने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली सरकार सरकारी इस्तेमाल में भी मेड इन इंडिया प्रोडक्ट को ही तरजीह देगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इसको लेकर एक अभियान चलाएगी और हर जन-मानस को इससे जोड़ने का काम किया जाएगा। दिल्ली की ईवी पॉलिसी बिल्कुल तैयार है, जिसको जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। बिजली बचत अभियान के तहत सभी सरकारी विभागों में लगे एसी को 24 से 26 डिग्री पर सेट किया जाएगा और लाइटों की भी उसी तरह से व्यवस्था की जाएगी। दिल्ली सरकार 15 मई से ही इसको एक जनअभियान के रूप में शुरू करेगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे