Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

राष्ट्रीय

दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में, आने वाले दिनों में गंभीर होने की आशंका

09 दिसंबर, 2025 10:16 AM

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही क्योंकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से ऊपर रहा, जबकि पूर्वानुमान बताते हैं कि आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और बिगड़ सकता है तथा 'बहुत खराब से गंभीर' श्रेणी में पहुंच सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 314 रहा, जबकि रविवार को इसी समय यह 308 था। सुबह के समय एक्यूआई 318 था जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है, जबकि रविवार को यह 308 था।

इस बीच, सीपीसीबी के समीर ऐप ने शाम छह बजे तक स्टेशनवार प्रदूषण स्तर को अद्यतन नहीं किया था, लेकिन सुबह के आंकड़े से पता चला कि 27 स्टेशन ने हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की और 11 ने 'खराब' श्रेणी में दर्ज की। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा', 51 से 100 ‘संतोषजनक', 101 से 200 ‘मध्यम', 201 से 300 ‘खराब', 301 से 400 ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर' माना जाता है।

दिल्ली के वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय समर्थन प्रणाली के अनुसार, शहर के भीतर परिवहन का स्थानीय प्रदूषण में 17.7 प्रतिशत का योगदान था, इसके बाद दिल्ली और परिधीय उद्योगों का 8.5 प्रतिशत, अपशिष्ट जलाने से 1.6 प्रतिशत, निर्माण का 2.4 प्रतिशत और आवासीय स्रोतों का 4.3 प्रतिशत का योगदान था। पड़ोसी एनसीआर जिलों में झज्जर का 11.5 प्रतिशत, रोहतक का 5.1 प्रतिशत, सोनीपत का 8 प्रतिशत, गुरुग्राम का 1 प्रतिशत और जींद का 3.4 प्रतिशत योगदान था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है, जबकि सुबह का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 0.9 डिग्री कम है। शाम को सापेक्षिक आर्द्रता 52 प्रतिशत और सुबह 84 प्रतिशत तक पहुंच गई। आईएमडी ने मंगलवार के लिए, आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया

एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम