Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

दिल्ली में 168 आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यरत 187 अगले माह तक होंगे शुरू: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

10 नवंबर, 2025 07:49 PM

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि राजधानी में सुलभ, किफायती और सर्वांगीण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार की पहल जारी है। दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर' स्थापित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य दिल्लीवासियों को उनके घर के निकट प्राथमिक और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह पहल 'टाइम टू केयर' के सिद्धांत और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लक्ष्य के अनुरूप है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार अब अपने स्वास्थ्य केंद्र किराए के स्थलों पर नहीं चलाएगी, क्योंकि सरकार के पास आरोग्य मंदिरों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दिल्ली में 168 आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यरत हैं, जबकि 187 अतिरिक्त केंद्रों का उद्घाटन दिसंबर तक प्रस्तावित है।

दिल्लीवासियों के लिए क्यों विशेष हैं आयुष्मान आरोग्य मंदिर
दिल्ली की सीएम ने बताया कि पूर्ववर्ती मोहल्ला क्लिनिकों में सीमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध थीं। इनमें बुनियादी ढांचे के अभाव और जर्जर स्थिति के कारण चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार संभव नहीं था। जबकि आयुष्मान आरोग्य मंदिर आधुनिक तकनीक और विस्तृत सेवाओं के साथ अधिक प्रभावी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे है। इन केंद्रों में ओपीडी सेवा, बाहरी प्रयोगशाला जांच, मुफ्त दवाइयां, गर्भावस्था और प्रसवकालीन देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा, बाल एवं किशोर स्वास्थ्य देखभाल, परिवार नियोजन, गर्भ निरोधक और व्यजनन स्वास्थ्य सेवाएं, संचारी रोगों का प्रबंधन, असंचारी रोगों की स्क्रीनिंग व नियंत्रण, नेत्र एवं ईएनटी (कान, नाक और गला), प्राथमिक दंत चिकित्सा सेवा, वृद्धों की देखभाल, मानसिक स्वास्थ्य रोगों की प्रारंभिक जांच व उपचार, तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं शामिल हैं।

चिकित्सा मानकों के अनुरूप है दिल्ली का नया स्वास्थ्य मॉडल
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड्स (आईपीएचएस) के अनुरूप बुनियादी ढांचा, मानव संसाधन, दवाइयां, जांच सुविधाएं, उपकरण और सुशासन प्रणाली लागू की है ताकि सभी नागरिकों को एक समान और सतत स्वास्थ्य सेवा मिल सके। इन केंद्रों के संचालन से पहले यह सुनिश्चित किया गया है कि जिन क्षेत्रों में पहले मोहल्ला क्लीनिक संचालित थे, वहां स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनी रहे। उन क्षेत्रों के नागरिकों को अब निकटतम आयुष्मान आरोग्य मंदिर या अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।

सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार ठोस और गंभीर प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को अपने घर के पास ही समुचित चिकित्सा सुविधाएं मिलें, ताकि उन्हें बार-बार अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि इन आरोग्य मंदिरों की स्थापना आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत की जा रही हैं, जिसके अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को उन्नत कर एक समग्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्व म गु स विकसित किया जा रहा है। इन केंद्रों का उद्देश्य केवल सामान्य बीमारियों का उपचार और आवश्यक रेफरल तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुसार मानकीकृत, सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करना भी है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम