Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

राष्ट्रीय

दिल्ली ब्लास्ट में घायल हुए लोगों से मिलने LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी

12 नवंबर, 2025 05:51 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा से लौटने के बाद सीधे दिल्ली के एलएनजेपी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट में घायल लोगों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों और अधिकारियों से घायलों की स्थिति की जानकारी भी ली।

एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल पहुंचे प्रधानमंत्री
भूटान से दिल्ली लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी बिना किसी देरी के एयरपोर्ट से सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायलों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उन्हें हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। अस्पताल में फिलहाल 20 से अधिक घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि अब तक इस विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ था धमाका
सोमवार, 10 नवंबर की शाम, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली उस समय दहल उठी जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

‘बख्शा नहीं जाएगा कोई भी षड्यंत्रकारी’
भूटान से लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया में इस धमाके को भयावह बताया। उन्होंने कहा कि इस कायराना हरकत के पीछे जो भी षड्यंत्रकारी जिम्मेदार हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। थिम्पू में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं पीड़ित परिवारों के दुख को समझता हूं। पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं इस घटना की जांच कर रही सभी एजेंसियों के लगातार संपर्क में हूं। हमारी एजेंसियां इस साजिश की तह तक पहुंचेंगी।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन