Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

दिल्ली को कोई खतरा नहीं, बाढ़ सिर्फ़ डूब क्षेत्रों तक सीमित रहेगी: सीएम रेखा गुप्ता

01 सितंबर, 2025 07:56 PM

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को लोगों को आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ का खतरा नहीं है। हालांकि स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली के यमुना के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अधिकारियों ने सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है, क्योंकि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और मंगलवार शाम तक इसके 206 मीटर के निशान तक पहुंचने का अनुमान है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, बाढ़ की चेतावनी जारी होने के समय हथिनीकुंड बैराज से सुबह नौ बजे 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि वजीराबाद बैराज से लगभग 38,900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा, "इस बार, तीन लाख क्यूसेक से ज़्यादा पानी छोड़े जाने के बावजूद, जलस्तर 207 मीटर या उससे ऊपर जाने की आशंका है। लेकिन मैं लोगों को आश्वस्त कर सकती हूं कि उन्हें चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि बाढ़ डूब क्षेत्रों से आगे नहीं आएगी। हम हर घंटे रिपोर्ट प्राप्त कर रहे हैं और स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। दिल्ली खतरे में नहीं है।" उन्होंने बताया कि 2023 में जल स्तर 208.66 मीटर तक पहुंच था। गुप्ता ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, "पानी को यहां पहुंचने में औसतन 72 घंटे लगते हैं। हम पूरी तरह तैयार हैं। तैयारी ऐसी है कि जितना पानी आएगा, उसे निकाल दिया जाएगा। पिछले छह महीनों में हमने नालों से गाद निकालने का काम किया है और अब कोई रुकावट नहीं है।" मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना के डूब क्षेत्र प्रभावित होंगे और निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जलभराव उसी क्षेत्र तक सीमित रहेगा। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने भी एक बयान में इसी प्रकार के विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा, "सभी सेक्टर अधिकारियों, जिला प्रशासन और पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। डूब क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। तटबंधों पर चौबीसों घंटे गश्त शुरू कर दी गई है और रेगुलेटरों और पंपों पर लगातार नज़र रखी जा रही है।" मंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार यमुना के जलस्तर में वृद्धि पर बारीकी से नजर रख रही है। उन्होंने कहा, "हथनीकुंड बैराज से पानी का बहाव तीन लाख क्यूसेक को पार कर गया है और पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 204.87 मीटर पर है। पूर्वानुमानों के अनुसार, अगले 36 से 48 घंटों में जलस्तर 206 मीटर के खतरे के निशान को पार कर सकता है।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित