Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

दिल्ली के विवेक विहार में भीषण अग्निकांड : AC धमाके से चार मंजिला इमारत में लगी आग, 9 लोगों की मौत

03 मई, 2026 04:56 PM

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। रविवार तड़के विवेक विहार स्थित एक चार मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग एयर कंडीशनर (AC) में हुए जोरदार धमाके के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, घटना सुबह करीब 3:13 बजे की है जब इमारत में लगे एक AC में अचानक धमाका हुआ। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट्स पूरी तरह इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुँचीं और करीब 3:35 बजे राहत कार्य शुरू किया गया। आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग में काला धुआं भर गया, जिससे वहां रह रहे लोगों का दम घुटने लगा। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर बालकनी और खिड़कियों के जरिए करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह 4 बजे कॉल मिलने के बाद टीम ने तत्परता से आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक 9 लोग जान गंवा चुके थे। स्थानीय निवासी चरणजीत सिंह ने आशंका जताई है कि अभी भी 1-2 परिवार अंदर फंसे हो सकते हैं। पुलिस और दमकल विभाग का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मलबे में कोई और व्यक्ति न दबा हो।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। घटनास्थल की तस्वीरों में बिल्डिंग का पिछला हिस्सा पूरी तरह जला हुआ और काला नजर आ रहा है, जहाँ AC लगा हुआ था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे