Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी शेख हसीना की वापसी के ऐलान से डरी हुई है तारिक रहमान सरकार: वीणा सिकरी ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला

राष्ट्रीय

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में भीषण आग: धू-धू कर जली इमारत, मसीहा बने स्थानीय लोग; खिड़कियों से कूदकर छात्रों ने बचाई जान

12 अप्रैल, 2026 03:53 PM

नई दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र स्थित जनता मजदूर कॉलोनी में शनिवार को एक छोटे से कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। महज 20-25 गज के एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर चल रहे इस कोचिंग सेंटर में सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी सामने आई है। घटना के समय सेंटर में कई बच्चे मौजूद थे, जो बाल-बाल बचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से लगी। अचानक धुआं भर जाने से कमरे में अफरा-तफरी मच गई। संकरी करीब 10 फुट चौड़ी गली में स्थित सेंटर में निकास का रास्ता बेहद सीमित था, जिससे बच्चों के फंसने का गंभीर खतरा पैदा हो गया था। कुछ बच्चे कंप्यूटर पर काम कर रहे थे, जबकि अन्य पढ़ाई में जुटे हुए थे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने जान पर खेलकर अंदर जाकर बच्चों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यदि स्थानीय लोगों की त्वरित मदद न होती तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तंग गली के कारण दमकल वाहनों को अंदर तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और दमकल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

कोचिंग सेंटर में अग्निशमन उपकरणों की पूरी अनुपस्थिति और संकरी जगह पर बच्चों को पढ़ाने की बात सुरक्षा की दृष्टि से बेहद चिंताजनक मानी जा रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस इलाके में कई छोटे-छोटे कोचिंग सेंटर चल रहे हैं, जहां सुरक्षा के न्यूनतम मानक भी नहीं अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे सभी कोचिंग सेंटरों की तुरंत जांच की जाए और अनधिकृत व असुरक्षित सेंटरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोचिंग सेंटर संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज