Monday, March 30, 2026
BREAKING
पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं 31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल 'श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से मिलती है साहस और हौसले की प्रेरणा', पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन गर्मियों में बेहद फायदेमंद परवल, कई फायदों का खजाना भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव ‘कांग्रेस समझौतों से करती थी गुमराह, भाजपा ने जमीन पर उतारा काम’: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

20 सितंबर, 2025 08:29 PM

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूलों को आए दिन धमकियां मिल रही हैं। कई महीनों से यह सिलसिला जारी है। इसी बीच, शनिवार को दिल्ली के कई स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूलों को खाली कराया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद हड़कंप मच गया। धमकी मिलने वाले स्कूलों में नजफगढ़ का कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल, कुतुब मीनार स्थित सर्वोदय सीनियर सेकंडरी स्कूल और द्वारका का डीपीएस स्कूल शामिल हैं।

धमकी मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। सभी प्रभावित स्कूलों को खाली करा लिया गया है और परिसरों में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं।

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली के स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिली हैं। बीते कुछ महीनों में भी कई स्कूलों को ऐसी धमकियों का सामना करना पड़ा है, जो ज्यादातर अफवाह साबित हुईं।

स्कूलों के अलावा दिल्ली के कुछ अस्पताल और अदालत को भी धमकियां दी गईं। इससे पहले 13 सितंबर को दिल्ली के शालीमार बाग, द्वारका और साकेत स्थित मैक्स के तीन अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मैक्स हॉस्पिटल के सेंटर ऑफिस को मिले ईमेल में स्पष्ट धमकी दी गई थी कि अस्पताल को बम से उड़ा दिया जाएगा। हालांकि, यह भी अफवाह मात्र साबित हुई।वहीं, एक दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट को धमकी भरा एक ईमेल मिला। दिल्ली पुलिस को स्पष्ट रूप से संबोधित करते हुए लिखे गए ईमेल में कहा गया, “उदाहरण के तौर पर शुक्रवार को आपके दिल्ली हाईकोर्ट में धमाका पिछले झांसों का संदेह दूर कर देगा। दोपहर के तुरंत बाद जज चैंबर में धमाका होगा।”

ईमेल में दावा किया गया कि तीन बम प्लांट किए गए हैं। यह धमकी जुमे की नमाज के संदर्भ में दी गई। इस ईमेल में राजनीतिक साजिश का भी जिक्र था, जिसमें पाकिस्तान की आईएसआई, कुछ व्यक्तियों और राजनीतिक परिवारों को निशाना बनाने की योजना बताई गई।

बम की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मामले को दिल्ली पुलिस ने गंभीरता से लिया और सुरक्षा को देखते हुए हाईकोर्ट परिसर को खाली कराया। हालांकि, पुलिस को तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल, दिल्ली पुलिस और प्रशासन ऐसे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

'श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से मिलती है साहस और हौसले की प्रेरणा', पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन

'श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन से मिलती है साहस और हौसले की प्रेरणा', पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

‘कांग्रेस समझौतों से करती थी गुमराह, भाजपा ने जमीन पर उतारा काम’: पीएम मोदी

‘कांग्रेस समझौतों से करती थी गुमराह, भाजपा ने जमीन पर उतारा काम’: पीएम मोदी

केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘लीफ’

केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘लीफ’

अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान, सीएम साय ने दी सौगात

अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान, सीएम साय ने दी सौगात