Saturday, July 04, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में सनसनीखेज खुलासा- आतंकी डॉक्टर ने आटा चक्की को बनाया 'बारूद फैक्ट्री'

21 नवंबर, 2025 07:33 PM

दिल्ली कार ब्लास्ट में कई सारे चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि देश को दहलाने की साजिश में लगे आतंकी डॉक्टरों ने फरीदाबाद को अपना गुप्त ठिकाना बनाया था। इस ठिकाने पर विस्फोटक बनाने के लिए एक बेहद चौंकाने वाले तरीके का इस्तेमाल कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल के ठिकाने से जांच एजेंसियों ने एक आटा चक्की और कुछ इलेक्ट्रिकल मशीनें बरामद की हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि इस आटा चक्की का इस्तेमाल उर्वरक को पीसकर उसे बारूद में बदलने के लिए किया जा रहा था।

यूरिया को पीसकर बनाता था तबाही का सामान
NIA और अन्य जांच एजेंसियों की टीम ने बुधवार देर रात फरीदाबाद के गांव धोज में एक टैक्सी ड्राइवर के घर पर छापेमारी की। यहां से उन्हें आटा चक्की और मशीनें मिलीं। मुजम्मिल इसी आटा चक्की का इस्तेमाल धोज में किराए पर लिए गए अपने कमरे में करता था। 9 नवंबर को यहीं से जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस ने 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की थी।

आटा चक्की में क्या होता था?
सूत्रों के मुताबिक मुजम्मिल इस कमरे में यूरिया को पहले आटा चक्की में पीसकर बारीक करता था। इसके बाद इलेक्ट्रिकल मशीनों का उपयोग करके इसे रिफाइन करता और रासायनिक प्रक्रिया से इसे विस्फोटक सामग्री के रूप में तैयार कर इकट्ठा करता था। NIA अब इस टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है। डॉक्टर मुजम्मिल की निशानदेही पर ही यह छापेमारी की गई थी।

टैक्सी ड्राइवर कैसे फंसा जाल में
जांच में सामने आया है कि टैक्सी ड्राइवर मूल रूप से पलवल के असावटी का रहने वाला है और करीब 20 साल से धोज गांव स्थित अपनी बहन के घर रह रहा है। वह सैनिक कॉलोनी के एक छोटे बच्चों के स्कूल में कैब चलाता है। टैक्सी ड्राइवर ने पूछताछ में NIA को बताया कि करीब 4 साल पहले उसके छोटे बेटे पर गर्म दूध गिरने से वह झुलस गया था। उसे अल-फलाह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉ. मुजम्मिल ने उसका इलाज किया। यहीं से दोनों संपर्क में आए और उनकी मुलाकातें बढ़ने लगीं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम