Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

बाज़ार

दवाएं और चिकित्सा उपकरण होंगे सस्ते: GST काउंसिल ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है नया नियम

04 सितंबर, 2025 07:19 PM

दवाओं और चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी में कटौती तथा जीवनरक्षक दवाओं को कर से पूरी तरह छूट देने के सरकार के फैसले को दवा और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों ने एक साहसिक और राहतकारी कदम बताया है। इंडियन फार्मास्युटिकल अलायंस के महासचिव सुदर्शन जैन ने कहा कि जीवनरक्षक और कैंसर की दवाओं को जीएसटी से मुक्त करने का सरकार का फैसला एक ऐसा कदम है जिससे मरीजों और उनके परिवारों को सीधी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘इसी प्रकार, विभिन्न प्रकार की दवाओं पर जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने से समग्र उपचार का बोझ कम करने में मदद मिलेगी और आवश्यक उपचार अधिक किफायती हो जाएंगे।''

ऑर्गेनाइजेशन ऑफ फार्मास्यूटिकल प्रोड्यूसर्स ऑफ इंडिया (ओपीपीआई) के महानिदेशक अनिल मताई ने कहा, ‘‘जीवनरक्षक दवाओं पर से जीएसटी घटाने का निर्णय (33 आवश्यक दवाओं को 12 प्रतिशत से शून्य और कैंसर, दुर्लभ रोगों तथा अन्य गंभीर बीमारियों की तीन अहम दवाओं को पांच प्रतिशत से शून्य करने का फैसला) ऐतिहासिक और संवेदनशील है। यह साहसिक कदम मरीजों और उनके परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को काफी हद तक कम करेगा।''

मताई ने कहा, ‘‘यह कदम अस्पतालों से लेकर आम घरों तक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाएगा। जीएसटी संरचना को पुनः व्यवस्थित करके सरकार ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि मरीजों की भलाई उसकी प्राथमिकता है, और यह भारत को सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की दिशा में ले जाने वाला एक मजबूत कदम है।"

उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी में कटौती का लाभ सीधे मरीजों को मिलेगा, जिससे उपचार की लागत कम होगी, पहुंच में सुधार होगा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा की मांग बढ़ेगी। नैट हेल्थ की अध्यक्ष और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड की कार्यकारी चेयरपर्सन अमीरा शाह ने कहा, ‘‘लागत कम करने और सामर्थ्य में सुधार के माध्यम से, यह उपाय गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बढ़ाएगा, रोग का शीघ्र पता लगाने में सहायता करेगा और निवारक, उपचारात्मक तथा पुनर्वास देखभाल में जीएसटी दरों को मानकीकृत कर अधिक स्थिरता लाएगा।"

अपोलो हेल्थ कंपनी लिमिटेड की कार्यकारी चेयरपर्सन शोभना कामिनेनी ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर शून्य जीएसटी एक मास्टरस्ट्रोक है, जो सुरक्षा को विशेषाधिकार नहीं बल्कि अधिकार बनाता है।'' दवाओं और चिकित्सीय आपूर्तियों पर की गई कटौती को हर घर तक किफायती इलाज पहुंचाने वाला कदम बताते हुए उन्होंने कहा, "सरकार ने सहानुभूति और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर लाखों लोगों को सम्मानजनक तरीके से स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में सक्षम बनाया है।" 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए