Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, वेदराल्ड बाहर अमेरिकी लॉमेकर्स ने मेटा के चुनावी सुरक्षा इंतजामों पर उठाए सवाल, कहा- एआई और डीपफेक से खतरा बढ़ा एआई से प्रभावित क्षेत्रों में युवा रोजगार में भारी गिरावट, जनरेटिव एआई के आने के बाद रोजगार पर बढ़ा दबाव: बीओके प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें' जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, बीमारी ने घटाई 2.5 किलो मांसपेशियां, बोले- 'फिर से फिटनेस हासिल करूंगा' 34 शतक और 50 अर्धशतक, श्रीलंकाई दिग्गज ने 12 साल पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था मानसून की कमी और अल नीनो के असर से खरीफ बुआई घटकर 1016.57 लाख हेक्टेयर, धान का रकबा 14.37 फीसदी कम सेबी ने प्रतिभूति बाजार में साइबर सुरक्षा, घटनाओं की रिपोर्टिंग को मजबूत करने के लिए दो पोर्टल लॉन्च किए

राष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग की पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता आज

20 अप्रैल, 2026 11:54 AM

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग रविवार को तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत पहुंचे। सोमवार को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर बैठक करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच आर्थिक संबंधों को गहरा करने और उनकी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा होने की उम्मीद है। पीएम मोदी से मुलाकात से पहले राष्ट्रपति ली ने भारत को लेकर एक सराहनीय पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है।

राष्ट्रपति ली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा- ‘भारत सबसे तेजी से बढ़ता हुआ देश’
राष्ट्रपति ली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा कर लिखा, “दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला और बहुत तेजी से बढ़ता हुआ देश। अगर आप ध्यान से देखें, तो सच में ऐसे कई मौके हैं जिनसे दोनों देशों को फायदा होगा, बिना किसी दबाव या जबरदस्ती के। आइए, हम भारत के साथ मिलकर एक शानदार भविष्य की शुरुआत करें, एक ऐसा देश जो शांति और लोकतंत्र पसंद करता है। मैं उम्मीद करता हूं सब कुछ अच्छे से सम्पन्न होगा।”

इससे पहले पिछले साल जी7 और जी20 की मीटिंग के दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई थी बातचीत
राष्ट्रपति ली सबसे पहले महात्मा गांधी की याद में बने राजघाट पर श्रद्धांजलि देंगे और फिर पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। यह समिट उनकी तीसरी आमने-सामने की मीटिंग होगी, इससे पहले पिछले साल जी7 और जी20 की मीटिंग के दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई थी।दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वाई सुंग-लैक के मुताबिक, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ली शिपबिल्डिंग, मैरीटाइम इंडस्ट्री, फाइनेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिफेंस जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीके तलाश सकते हैं।

ग्लोबल सप्लाई चेन और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सहयोग भी एजेंडा में सबसे ऊपर रहने की संभावना
ग्लोबल सप्लाई चेन और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सहयोग भी एजेंडा में सबसे ऊपर रहने की संभावना है। दोनों देश आयातित ऊर्जा पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव की वजह से जूझ रहे हैं।समिट के बाद, ली दोनों देशों के व्यावसायिक नेताओं के साथ एक राउंडटेबल में शामिल होंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा होस्ट किए गए एक स्टेट लंच में भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति ली रविवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।कॉर्पोरेट मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति ली और फर्स्ट लेडी किम ही क्यूंग का स्वागत किया।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रविवार को दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से मुलाकात की और अलग-अलग क्षेत्र में संबंध बढ़ाने के उनके कमिटमेंट की सराहना की। उन्होंने भरोसा जताया कि यह दौरा दोनों देशों के बीच खास रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति का भारत दौरा दोनों देशों के बीच स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट किया था, “कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का भारत के राजकीय दौरे पर नई दिल्ली आने पर बहुत गर्मजोशी से स्वागत है। यह राष्ट्रपति ली का भारत का पहला दौरा है।” 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

जो ना मानें उनकी उड़ान तत्काल रोक दें, महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

यूपी चुनाव से पहले स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, तेज तर्रार चेहरे के साथ क्या है भाजपा की तैयारी

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

ग्रीन बेल्ट में भी हो सकेगा निर्माण, विकास प्राधिकरण के बिल्डिंग बायलॉज में बड़ा बदलाव

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा