Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

तेलुगु फिल्म से डेब्यू करेंगी आयरा बंसल

24 दिसंबर, 2024 01:24 PM
मुंबई   : गोविंदा और वरुण शर्मा की फ्राई डे फिल्म की को-स्टार आयरा बंसल ने हाल ही में अपनी तेलुगु डेब्यू फिल्म की शूटिंग पूरी की है, जो 2025 में रिलीज होगी।
 
आगरा की रहने वाली और अभिनेत्री आयरा बंसल ने फ्राई डे, 36 फार्म हाउस और द जोया फैक्टर जैसी फिल्में की हैं और वह साउथ में डेब्यू करने के लिए काफी उत्साहित हैं। अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी तेलुगु डेब्यू एक एक्शन फिल्म है, जिसका नाम 'शिवा- द फाइटर' है। इस फिल्म में मैं इंदुकुरी सुनील वर्मा, विकास वशिष्ठ और पोसानी कृष्ण मुरली के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हूं। फिल्म की डबिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है, एक बार यह जल्दी ही पूरा हो जाए तो मैं इसके बारे में और बात कर पाऊंगी।"
 
म्यूजिक वीडियो में काम करने से आयरा को और काम मिलने में मदद मिली।  उन्होंने राजू खेर के साथ सिंगल 'मेरी बिटिया', अली मर्चेंट के साथ 'है कहाँ', विनय बावा के साथ 'बुके' और 'दो पागल' में काम किया है।
 
आयरा को लगता है की भगवान की खास कृपा है उनपे, क्योंकि उन्हें अपनी पिछली फिल्मों में कई बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला। "मैं खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूँ, क्योंकि मुझे अपनी फिल्म फ्राई डे में गोविंदा और वरुण शर्मा जैसे अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला। जैसा कि हम जानते हैं की उनकी कॉमिक टाइमिंग सबसे अच्छी है। दूसरी ओर, मुझे 36 फार्म हाउस में संजय मिश्रा और विजय राज जैसे गंभीर अभिनेताओं और विनीत कुमार सिंह, सौरभ शुक्ला और अन्य के साथ आधार में काम करने का मौका मिला। सेट पर उनके साथ जितना भी समय बिताने का मौका मिला, मैंने उनसे जितना हो सका सीखने की कोशिश की और खुद को एक अभिनेता के रूप में निखारा," आयरा ने अनुभवी अभिनेताओं के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के बारे में चर्चा करते हुए कहा।
 
फिल्मों और संगीत वीडियो के अलावा, आयरा ने भारत और अमेरिका में कई फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है।
 
 आयरा बंसल बिग बॉस सीजन 17 की प्रतिभागी और अभिनेत्री सोनिया बंसल की बहन हैं, लेकिन उन्हें अपना सारा काम ऑडिशन देकर और कास्टिंग एजेंसी की मदद से मिला है। वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उनकी बहन सोनिया उनसे पहले इंडस्ट्री में इंटर किया और जब भी उन्हें मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है, तो वह उनसे मार्गदर्शन ले सकती हैं।
 
Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया