Sunday, September 06, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

20 मार्च, 2026 07:49 PM

मुंबई : अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के लिए 'तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अवॉर्ड मिलने की खुशी फैंस के साथ जाहिर की। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अवॉर्ड के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। कुछ तस्वीरों में रश्मिका की सास, विजय देवरकोंडा की मां, भी नजर आ रही हैं। विजय की मां हाथ में अवॉर्ड लिए हुए हैं, तो रश्मिका उन्हें प्यार से गले लगाए हुए हैं। उनका लुक काफी एलिगेंट लग रहा है। तस्वीरें देख रश्मिका की खुशी साफ झलक रही है। अभिनेत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "बचपन में जब मैं किसी को राज्य स्तर पर अवॉर्ड जीतते देखती थी, तो उन्हें देखकर सुपरस्टार जैसा लगता था। मैं सोचती थी कि उन्होंने यह सम्मान कैसे हासिल किया होगा और उनका दिन कैसा होता होगा, लेकिन अब राज्य स्तर का अवॉर्ड मिलने पर वो खुशी का एहसास हो रहा है। मुझे गर्व, खुशी और संतोष तीनों का अनुभव हो रहा है।"

अभिनेत्री ने कहा कि यह साल उनकी जिंदगी के लिए बहुत खूबसूरत शुरुआत है। उन्होंने लिखा, "तेलंगाना में इस तरह का सम्मान मिलना इसे और भी खास बना देता है। इस अवॉर्ड के लिए टीजीएफए का दिल से शुक्रिया। साथ ही श्री कला सुधा तेलुगु एसोसिएशन को भी धन्यवाद।"

उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर राहुल रविंद्रन का भी विशेष आभार जताया। रश्मिका ने लिखा, "राहुल ने 'द गर्लफ्रेंड' को जिस तरह बनाया, वह बहुत खास है। मैं हमेशा कहती हूं कि यह तो बस शुरुआत है।"
गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स तेलंगाना सरकार द्वारा 2025 में स्थापित वार्षिक तेलुगु फिल्म पुरस्कार हैं, जो प्रसिद्ध लोक गायक और कवि गद्दर को समर्पित हैं।

यह अवॉर्ड सेरेमनी 19 मार्च को आयोजित की गई थी। इसमें रश्मिका मंदाना (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री) और नागा चैतन्य (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता) सहित कई अन्य कलाकारों को सम्मानित किया गया।
वहीं, फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' साल 2025 में रश्मिका के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। यह फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी दिखाती है, जो एक नियंत्रण करने वाले साथी के साथ रिश्ते में फंस जाती है। फिल्म में रश्मिका और धीक्षित शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दर्शकों ने दोनों के अभिनय को काफी सराहना की थी। हालांकि, रश्मिका के अभिनय को ज्यादा तारीफ सुनने को मिली थी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री