Sunday, July 05, 2026
BREAKING
'एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित भारत-यूके एफटीए से जुड़े नियम जारी, 15 जुलाई से होंगे लागू पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ अबू धाबी और दुबई के लिए प्रीमियम अरेको चेरी और सेंट्रोज प्लम की पहली निर्यात खेप का आभासी शुभारंभ गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय

तेजस्वी को कोई ज्ञान नहीं, वक्फ कानून राज्य सरकार नहीं हटा सकती : किरेन रिजिजू

28 अक्टूबर, 2025 08:08 AM

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच राजद नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे। इस पर सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इसे अब राज्य सरकार नहीं हटा सकती है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह तो आश्चर्य की बात है कि तेजस्वी यादव खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार कहते हैं और उनको इतना नहीं पता कि संसद में पारित हुआ कोई भी कानून राज्य सरकार नहीं हटा सकती। उनको संविधान का ज्ञान नहीं है जो इस तरह की बात कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग और देश के लोग देख रहे हैं और हंस रहे हैं। यह कैसी भाषा है? मेरी राय में, तेजस्वी को कोई ज्ञान नहीं है। दूसरी बात, वह पद के लिए इतने तड़प रहे हैं कि कुछ भी बोल देंगे। मुस्लिमों का वोट हासिल करने के लिए ऐसे कह देंगे कि वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे। वह ऐसा कैसे कह सकते हैं?"

लोकआस्था के महापर्व छठ पर किरेन रिजिजू ने कहा, "छठ पूजा बहुत खास है। डूबते और उगते सूर्य की पूजा करना विश्व की भलाई के लिए है। यह महापर्व समाज के सभी समुदायों और वर्गों को एक साथ एक धागे में बांधता है। मैं छठ पूजा के मौके पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं।"

चारा घोटाले को लेकर सीबीआई के पूर्व अतिरिक्त निदेशक उपेंद्र नाथ बिस्वास के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, "कांग्रेस के समय में कोई व्यवस्था नाम की चीज नहीं थी, वो सिर्फ एक परिवार में विश्वास करते थे। कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की मानसिकता तो आप जानते ही हैं। उनके लिए एक परिवार ही सब कुछ है। चाहे सीबीआई हो या अदालत, उन्होंने सब कुछ अपनी मर्जी से चलाया। कभी संविधान या कानून का सम्मान नहीं किया। अधिकारियों ने जो खुलासे किए हैं, उससे अब सबके सामने साफ हो गया है कि कैसे कांग्रेस राज्य सरकारों पर दबाव बनाकर उन्हें सत्ता से हटाती थी और कैसे उन सरकारों में लोगों को बिना किसी वजह के परेशान करती थी।"

कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, "मुसलमानों को गुमराह करके और धोखा देकर कांग्रेस और राजद ने कई दशकों तक राज किया। लेकिन अब मुसलमान समझने लगे हैं, धीरे-धीरे उन्हें भी सच्चाई का अहसास होगा। धीरे-धीरे मुसलमान भी समझेंगे कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है और सभी को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी उनकी है।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला