Saturday, May 16, 2026
BREAKING
कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार की नीतियों को बताया व्यापारी, किसान और मजदूर विरोधी SIR: हरियाणा में गड़बड़ियां रोकने के लिए कांग्रेस ने बनाई निगरानी समिति पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी बीबीएमबी के फैसलों में पंजाब को मिले उचित स्थान, तानाशाही और गलत फैसलों को बिल्कुल नहीं करेंगे बर्दाश्त: बरिंदर गोयल आप' द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होशियारपुर : 9 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बोरवेल में गिरे बच्चे को सकुशल निकाला गया सेंट्रल बैंक के मेगा MSME कैंप में ₹68 करोड़ के ऋण प्रस्ताव प्राप्त सीएम योगी ने 'गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' का शिलान्यास किया, कहा- पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बेहद खास दिन डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खान को दो साल की सजा

राष्ट्रीय

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खान को दो साल की सजा

16 मई, 2026 08:03 PM

रामपुर : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने दोषी करार देते हुए दो साल के की सजा सुनाई है। विशेष मजिस्ट्रेट शोभित बंसल की अदालत ने शनिवार को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुनाया।

यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान रामपुर के भोट थाना क्षेत्र में आयोजित एक रोड शो से जुड़ा है। उस समय आजम खान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे। अभियोजन पक्ष के अनुसार, चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए एक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें आजम खान तत्कालीन जिलाधिकारी पर अभद्र टिप्पणी करते सुनाई दिए थे।

वीडियो सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने मामले का संज्ञान लिया था और राज्य निर्वाचन आयोग से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर तत्कालीन एसडीएम टांडा एवं चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी घनश्याम त्रिपाठी की ओर से भोट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस जांच के बाद मामले में चार्जशीट दाखिल की गई, जिसके बाद से एमपी-एमएलए कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई चल रही थी। सरकारी पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे एपीओ स्वदेश शर्मा ने बताया कि अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आजम खान को दोषी माना और दो वर्ष की सजा सुनाई।

मामले में शिकायत यह थी कि चुनाव प्रचार के दौरान एक संवैधानिक पद पर बैठे अधिकारी के खिलाफ सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुनाव आचार संहिता और प्रशासनिक गरिमा का उल्लंघन किया गया। अदालत ने इसी आधार पर फैसला सुनाते हुए सपा नेता को दंडित किया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीएम योगी ने 'गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' का शिलान्यास किया, कहा- पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बेहद खास दिन

सीएम योगी ने 'गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' का शिलान्यास किया, कहा- पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बेहद खास दिन

PGIMER में अंतर्राष्ट्रीय नर्स सप्ताह 2026 का आयोजन

PGIMER में अंतर्राष्ट्रीय नर्स सप्ताह 2026 का आयोजन

नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से पीएम मोदी की अपील, ‘विकसित भारत’ यात्रा में दें योगदान

नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से पीएम मोदी की अपील, ‘विकसित भारत’ यात्रा में दें योगदान

भारत अवसरों की भूमि है, जो तकनीक और मानवता दोनों से प्रेरित है: प्रधानमंत्री मोदी

भारत अवसरों की भूमि है, जो तकनीक और मानवता दोनों से प्रेरित है: प्रधानमंत्री मोदी

इराक के नए पीएम बने अली फलीह कदीम अल-जैदी, पीएम मोदी ने दी बधाई

इराक के नए पीएम बने अली फलीह कदीम अल-जैदी, पीएम मोदी ने दी बधाई

नीदरलैंड में पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को बताया भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक

नीदरलैंड में पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को बताया भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक

पश्चिम बंगाल में पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्रों की होगी पुनः जांच, सरकार ने डीएम को दिए निर्देश

पश्चिम बंगाल में पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्रों की होगी पुनः जांच, सरकार ने डीएम को दिए निर्देश

मौसम विभाग की चेतावनी: कई राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग की चेतावनी: कई राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा

भारत-नीदरलैंड संबंधों को नई गति: पीएम मोदी की व्यापार, तकनीक और सहयोग पर होगी अहम चर्चा

भारत-नीदरलैंड संबंधों को नई गति: पीएम मोदी की व्यापार, तकनीक और सहयोग पर होगी अहम चर्चा

ब्रिक्स और भारत : बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था में भारत की निर्णायक भूमिका

ब्रिक्स और भारत : बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था में भारत की निर्णायक भूमिका