Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

मनोरंजन

डर से 7 दिनों तक रूम का दरवाजा नहीं खोला..नॉनस्टॉप रोते रही.. जब उपासना सिंह ने झेला कास्टिंग काउच

22 जनवरी, 2025 07:38 PM

मुंबई : एक्ट्रेस उपासना सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों के अलावा उन्होंने द कपिल शर्मा शो में कपिल की बुआ का किरदार निभाकर भी लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इतना नेम-फेम हासिल कर चुकी उपासना सिंह भी कास्टिंग काउच का शिकार होते-होते बची थीं। हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है।

बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी उपासना सिंह ने बताया कि - 'मुझे साउथ के एक डायरेक्टर ने अनिल कपूर के अपोजिट फिल्म में साइन किया था. जब भी मैं किसी डायरेक्टर के ऑफिस जाती थी तो मैं साथ में अपनी मां या बहन को लेकर जाती थी. एक दिन उसने मुझसे कहा कि मैं हमेशा अपने साथ किसी को लेकर क्यों आती हूं। उसने मुझे रात 11.30 बजे कॉल किया और होटल में सीटिंग के लिए बुलाया। मैंने जोर देकर कहा कि मैं स्टोरी अगले दिन सुन लूंगी, मेरे पास वहां पहुंचने के लिए कार नहीं है। फिर उसने कहा- नहीं, तुम सीटिंग का मतलब नहीं समझी?'

उपासना ने आगे कहा- 'फिर मेरा सरदारनी वाला दिमाग सटक गया। उसका ऑफिस बांद्रा में था, मैं अगले दिन सुबह वहां गई। उस वक्त वह वहां तीन-चार लोगों के साथ मीटिंग कर रहा था। उसके सेक्रेटरी ने मुझसे वेट करने के लिए कहा पर मैं सीधे धड़ाम से अंदर घुस गई। लोगों के बीच ही उसे पंजाबी में लगातार पांच मिनट तक गालियां देती रही, लेकिन जब मैं वहां ऑफिस से बाहर निकली तो मुझे याद है कि मैंने कई लोगों को बताया था कि मैंने अनिल कपूर के साथ फिल्म साइन की थी। फुटपाथ पर चलते हुए मेरे आंसू नहीं रुक रहे थे।'

इस घटना के असर के बारे में उपासना ने कहा, 'इस घटना के बाद मैंने सात दिनों तक अपने रूम का दरवाजा ही नहीं खोला। मैं लगातार नॉनस्टॉप रोते रही। मैं सोचती थी कि लोगों को मैं क्या कहूंगी, लेकिन उन सात दिनों ने मुझे और मजबूत बनाया। मैं तेरी ऐसी की तैसी जोन में आ गई थी. मेरी मां ने उस वक्त मुझे काफी सपोर्ट किया। मैंने अपनी मां के बारे में सोचा और तय किया कि मैं फिल्म इंडस्ट्री कभी नहीं छोड़ूंगी।'

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर