Sunday, August 16, 2026
BREAKING
जसरंगी जुगलबंदी से हवेली संगीत तक, पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में किए 3 बड़े नवाचार 'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, महाराष्ट्र एफडीए ने भेजा नोटिस डेविड धवन : एडिटिंग से डायरेक्शन तक, सपने के टूटने से 'किंग ऑफ कॉमेडी' का 'किस्मत कनेक्शन' बर्थडे स्पेशल : एयर होस्टेस से एक्टिंग का सफर, आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला? वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

दुनिया

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

27 अप्रैल, 2026 02:09 PM

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि किसी “पागल व्यक्ति” की वजह से प्रेस की आजादी से जुड़े इस पुराने कार्यक्रम को बाधित नहीं होने देना चाहिए। कार्यक्रम स्थल के पास एक बंदूकधारी द्वारा सुरक्षा घेरा तोड़कर गोलीबारी करने की घटना के बाद, सीबीएस के '60 मिनट्स' कार्यक्रम में दिए गए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस सालाना कार्यक्रम को जल्द से जल्द और भी ज़्यादा सुरक्षा उपायों के साथ दोबारा आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि वे इसे फिर से करें। हम किसी चीज को ऐसे ही खत्म नहीं होने दे सकते। मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है कि वे इसे फिर से करें।"

उन्होंने भरोसा जताया कि अगली बार सुरक्षा और बेहतर होगी। उन्होंने कहा, “इस बार और ज्यादा सुरक्षा होगी, बड़ा सुरक्षा घेरा होगा, सब ठीक रहेगा।”
यह घटना शनिवार देर रात वाशिंगटन के एक होटल में हुई, जहां 2,500 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इनमें सरकार के बड़े अधिकारी, लॉमेकर्स, राजनयिक और पत्रकार शामिल थे। सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को जल्दी ही काबू में कर लिया और इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई।

ट्रंप ने बताया कि उन्होंने आयोजकों से कहा था कि अगर संभव हो तो कार्यक्रम जारी रखें। उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते कि इस तरह की घटना के कारण कार्यक्रम रद्द किया जाए।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटना की वजह से ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रमों को बंद नहीं किया जाना चाहिए। ट्रंप ने कहा, “मैं नहीं चाहता कि कोई पागल व्यक्ति इस तरह के कार्यक्रम को रद्द करा दे।”

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि हमले के बाद वहां मौजूद लोगों में एकता देखने को मिली। उन्होंने कहा, “मैंने वहां एक ऐसा माहौल देखा, जहां सब एकजुट थे। एक तरह से वह बहुत अच्छा दृश्य था।”

हालांकि, ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया के कुछ हिस्सों की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि मीडिया का एक हिस्सा “बहुत ज्यादा उदार या प्रगतिशील” है, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि प्रेस में कई अच्छे और निष्पक्ष लोग भी हैं।

ट्रंप ने एक बार फिर इस डिनर को जारी रखने का समर्थन किया। इस परंपरा को 'फर्स्ट अमेंडमेंट' (संविधान के पहले संशोधन) और राष्ट्रपति पद तथा प्रेस जगत के बीच के संबंधों का प्रतीक माना जाता है।

यह कार्यक्रम आम तौर पर राजनीतिक नेताओं, पत्रकारों और सार्वजनिक हस्तियों को एक साथ लाता है। इसमें औपचारिक भाषणों के साथ हल्का-फुल्का मजाक और मीडिया की भूमिका पर चर्चा भी होती है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’