Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

पंजाब

टूर्नामेंट से पहले स्टेट लेवल महिला हॉकी खिलाड़ी की हत्या, अपनों ने ही दिया वारदात को अंजाम

06 मार्च, 2026 05:13 PM

स्टेट लेवल महिला हॉकी खिलाड़ी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-38 का हैं, जहां वारदात के पीछे पुश्तैनी मकान को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मृतक खिलाड़ी की पहचान तानिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उसे एक स्टेट लेवल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाना था, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुआ के बेटे ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तानिया के पिता की शिकायत के आधार पर बुआ के बेटे समेत परिवार के कुल 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद सभी आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

मृतक तानिया के पिता रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार में 5 बच्चे हैं और तानिया हॉकी की स्टेट लेवल खिलाड़ी थी। वह ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं और सेक्टर-38 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर की पहली मंजिल पर उनकी बहन अपने बच्चों और अन्य परिजनों के साथ रहती है। मकान के कब्जे को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। बहन का बेटा कृष्णा भी इसी बात को लेकर उनसे झगड़ा करता रहता था। इसी बीच बीते दिन वीरवार दोपहर को भी मकान को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई, जो धीरे-धीरे बढ़कर झगड़े में बदल गई। आरोप है कि कृष्णा और उसके परिवार के सदस्य मारपीट पर उतर आए।

पिता रवि के अनुसार वह मामले को शांत कराने के लिए पहली मंजिल पर गए थे। जब वह नीचे लौट रहे थे तो उनकी बेटी तानिया ऊपर आ रही थी। इसी दौरान कृष्णा समेत रवि, गंगन, अनिकेत, नवीन और टीना ने कथित तौर पर चाकू मारकर तानिया पर जानलेवा हमला कर दिया। तानिया की कमर के पास चाकू से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान जब उसे अस्पताल लेकर गए तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, तानिया ग्रैजुएशन का फाइनल ईयर था और वह चंडीगढ़ यूटी की स्टेट टीम की सीनियर प्लेयर थी। अब वह नेशनल की तैयारी कर रही थी। जिसके लिए उसे अगले सप्ताह कर्नाटक जाना था। 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस