Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

मनोरंजन

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की नई पारी, अब यूट्यूब पर भी मिलेगा कॉमेडी का डबल-डोज

28 फ़रवरी, 2026 01:57 PM

मुंबई : 9 करोड़ के कर्ज में डूबे अभिनेता राजपाल यादव 13 दिन की जेल काटने के बाद बाहर आ चुके हैं और दोबारा काम पर वापसी भी कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में वैनिटी वैन से काम पर वापसी की वीडियो शेयर की और सपोर्ट करने वाले सभी लोगों को दिल से धन्यवाद दिया था। अब अभिनेता ने फिल्मों के साथ-साथ नए काम की शुरुआत भी कर दी है। अभिनेता ने फैंस से गुजारिश की है कि उनका प्यार और सपोर्ट बहुत जरूरी है। अभिनेता राजपाल यादव ने अपना नया यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिस पर वे नए तरीके से मनोरंजन परोसने वाले हैं। अभिनेता ने वीडियो जारी कर बताया कि उनके करियर में नई चीज जुड़ रही है और वो है यूट्यूब चैनल। उन्होंने कहा, "एक नई पारी की शुरुआत करने के लिए कई दिनों से तैयारी कर रहा था और आज, वह दिन आ गया है। आज से हमारा यूट्यूब चैनल शुरू हो रहा है, जिसका आधिकारिक नाम राजपाल नौरंग यादव है।" अभिनेता के चैनल का मिशन बुढ़े हो या नौजवान, हमको मनोरंजन मिले एक समान है। मतलब अब सिर्फ फिल्मों के जरिए ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के जरिए भी गुदगुदाने वाले हैं।

अभिनेता राजपाल फिलहाल जेल से बाहर आने के बाद कमबैक के लिए पूरी तरह तैयार है। सिनेमाघरों में अभिनेता की फिल्म 'भूत-बंगला' 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। अभी सिर्फ फिल्म से जुड़े पोस्टर और पहला गाना रिलीज हुआ है। फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है और फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि अभिनेता को 9 करोड़ के कर्जवापसी मामले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में 13 दिन बिताने पड़े थे। अभिनेता ने कर्ज अपनी फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए लिया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से पिट गई और यही वजह रही कि अभिनेता कर्जे में डूब गए। अभिनेता को कर्ज से उबारने और जेल से बाहर निकालने की मुहीम अभिनेता सोनू सूद ने शुरू की, और फिर धीरे-धीरे बॉलीवुड के बड़े चेहरे ने अभिनेता को बाहर निकालने के लिए मदद के लिए बड़ी राशि दान की।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद