Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

पंजाब

जालंधर दौरे को लेकर BJP नेताओं ने की कन्फ्यूजन खत्म, 1 फरवरी को ही आ रहे PM Modi

30 जनवरी, 2026 07:13 PM

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को लेकर पंजाब भाजपा नेताओं के बीच पहले कन्फ्यूजन देखने को मिला। भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने अलग-अलग तारीखों की जानकारी दी थी, लेकिन पार्टी ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री मोदी 1 फरवरी को ही जालंधर आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को ही डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक होंगे। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए किसी भी तरह के भ्रम या अफवाह को खारिज किया।तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सभी आवश्यक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होंगे। भाजपा कार्यकर्ता और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटे हुए हैं।

वहीं बता दें कि पार्टी में एक तरफ बिट्टू ने पहले कहा था कि पीएम 1 फरवरी को आएंगे, वहीं सिरसा ने शुरुआत में 2 फरवरी का जिक्र किया था। बाद में भाजपा नेताओं ने सफाई दी और बताया कि प्रधानमंत्री का दौरा तय तारीख पर होगा। पार्टी के मुताबिक, पीएम मोदी के दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और जिला प्रशासन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियों का काम तेज कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां में होने वाले बड़े समागम को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी शाम 4 बजे के बाद करीब 50 मिनट तक डेरा सचखंड बल्लां में रहेंगे। इस दौरान वे डेरा प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात करेंगे और मत्था टेककर आशीर्वाद लेंगे। कार्यक्रम के दौरान मौजूद संगत को प्रधानमंत्री संबोधित भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर डेरे में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। डेरा परिसर में अस्थायी हेलिपैड बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरेगा, जहां से वे चौपर के माध्यम से डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे।

श्री गुरु रविदास जयंती के मौके पर डेरा सचखंड बल्लां में बड़े स्तर पर धार्मिक समागम आयोजित किया गया है, जिसमें पंजाब सहित देशभर से संगत के पहुंचने की संभावना है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इस दौरे को लेकर संगत और श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी से समागम को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील

तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाबियों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का वरदान साबित हुई – डॉ. बलबीर सिंह*

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाबियों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का वरदान साबित हुई – डॉ. बलबीर सिंह*

अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू

अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू

पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी: 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज

पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी: 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में स्मोक फ्री एग्रीकल्चर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में स्मोक फ्री एग्रीकल्चर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

मान सरकार द्वारा साहनेवाल के लिए 23.99 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों को मंजूरी

मान सरकार द्वारा साहनेवाल के लिए 23.99 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों को मंजूरी

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाब विधानसभा डायरी-2026 का उद्घाटन

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाब विधानसभा डायरी-2026 का उद्घाटन