Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणा

जागरूकता व सतर्कता ही साइबर अपराधों के खिलाफ एक अहम शस्त्रः- एसपी

18 जून, 2025 02:00 PM

डबवाली (सतीश बंसल)। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के नेतृत्व में डबवाली पुलिस द्वारा 'नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस 26 जून 2025’ (" जंजीरों को तोड़ना: सभी के लिए रोकथाम, उपचार और सुधार !" ) के उपलक्ष्य में 12 जून से 26 जून तक चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ के तहत लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने, नशा तस्करों को जेल भेजने व नशा पीड़ितों की पहचान कर उनको उचित इलाज उपलब्ध करवाने का कार्य प्रथम उद्देशनय के तौर पर जारी है । पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं पिछले काफी समय से आमजन से सम्पर्क बनाकर उन्हें नशा मुक्त जीवन के लाभों से अवगत करवाया जा रहा है । इसी तरह साइबर अपराधों के बारे में जागरूक बनकर व वेबसाइटों व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी निजी जानकारी शेयर न करके साइबर ठगो से बचकर पुलिस का सहयोग कर सकते हैं । इस अभियान में एक और कड़ी जोड़ते हुए पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर आईपीएस ने आज थाना औढ़ा क्षेत्र के सामुदायिक केंद्र गांव ख्योवाली में जीवन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर युवाओं को नशे व साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूक किया गया । मौजूद बच्चों व लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डबवाली पुलिस के नशा मुक्त भारत पखवाड़ा मुहिम में आमजन के सहयोग की एक अहम भूमिका है । आमजन के सहयोग से ही नशा तस्करों को पकड़ा जा सकता है व उनके क्षेत्र में नशा पीड़ितों को दवाई दिलवाई जाएगी । इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत, प्रभारी थाना औढ़ा नि. गजराज व अन्य पुलिस कर्मचारियों के जीवन फाउंडेशन के सदस्य किरण गोदारा, Ex बलजीत सिंह, भूपेंद्र गोदरा, सचिन जीवन फाउंडेशन, अक्षय गोदारा मौजूद रहै । इस अवसर पर बच्चों ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया व अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया ।जिसकी पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा की व उन्हें प्रोत्साहित किया ।


पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर आईपीएस ने बच्चों व लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डबवाली पुलिस के ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ के तहत अपराध मुक्त समाज के उद्देश्य के साथ कार्य करते हुए नुक्कड़ सभाओं, शिक्षण संस्थानों में जागरूकता सेमिनार व खेल मैदानों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के माध्यम से युवाओं व आमजन के नशे व साइबर अपराधों के बारे में जागरूक कर रही है । जिसके लिए पुलिस की टीमें लगातार मेहनत कर रही है । वहीं नशा तस्करों की धरपकड़ में टीमें दिन रात मेहनत कर रही है, जिसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर नशा तस्करों को जेल भेजा जा रहा है । जिसमें मेडिकल नशा बेचने वालों को रडार पर लेकर नशे में प्रयुक्त होने वाले गोलियां व कैप्सूलों को बरामद कर आरोपियों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है । साथ ही नशा पीड़ितों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उनकी काउंसलिंग करवाकर उनका इलाज शुरु किया जा रहा है व समय समय पर उनकी देखभाल के लिए नियुक्त किए गए पुलिस कर्मचारियों के द्वारा उनका हालचाल भी जाना जा रहा हैं जिसके परिणाम स्वरूप कई लोगों ने हमेशा के लिए नशा छोड़ दिया है व अन्य लोगों के लिए प्रेरणा सत्रोत बने हुए हैं । नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि नशा के दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करते हैं । नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, शिक्षा, संबंध और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है । नशा एक समस्या है जिसका समाधान हेतु शिक्षा, उच्चतम स्तर की जागरूकता और सभी समुदाय की सहयोग की जरूरत होती है । नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए । नशे के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए समाज को सहयोग करना चाहिए और नशीली दवाओं के विरुद्ध जागरूकता फैलानी चाहिए जिला पुलिस की आमजन से अपील है कि नशा से दूर रहें और आपके आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा बेचने का काम करता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को देकर समाज को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें । पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । जिला पुलिस सदैव आपकी सहायता के लिए तत्पर है ।
इसी तरह साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में हम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं लेकिन इस रफ्तार भरी जिंदगी में टेक्नोलोजी के सही और सुरक्षित उपयोग करने के बारे में जानकारी होना उतना ही आवश्यक है । आजकल बहुत कम लोग हैं जो इंटरनेट से अछूते हैं । बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी स्मार्टफोन का उपयोग करते हुए इंटरनेट से जुड़े हुए हैं । इंटरनेट से जुड़े होने के कारण सोशल मीडिया प्लेटफार्म व अन्य वेबसाइटों का उपयोग भी आम है । इसीलिए बिना जानकारी के इनका उपयोग साइबर ठगों के लिए सीधा निमंत्रण हैं । जिसके लिए डबवाली पुलिस द्वारा जागरूकता अभियानों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए जा रहे है पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर जालसाजी से बचने का सबसे बेहतर तरीका है उसके बारे में जागरूक होना । लेकिन फिर भी अगर फ्रॉड हो जाये तो घबराने की बजाए नैशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें । साथ ही अपने नजदीकी थाना में जाकर साइबर हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं । अगर साइबर हेल्पलाइन पर समय रहते शिकायत की जाए तो आम आदमी की मेहनत की कमाई बचाई जा सकती है । 1930 पर तुरंत शिकायत करने पर आपका पैसा सुरक्षित वापिस आ सकता है ।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

हरियाणाः अंबाला में खेलते समय 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बचाव कार्य जारी

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर संकट में धकेला : कुमारी सैलजा

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा