Thursday, August 20, 2026
BREAKING
गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता पहले नजरअंदाज किए गए बॉर्डर अब सरकार की टॉप प्रायोरिटी, रिजिजू ने चीनी घुसपैठ के दावों को किया खारिज पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, कहा- संकट में भी उत्साह नहीं खोते बुद्धिमान राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी, ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि होर्मुज में दक्षिण कोरिया द्वारा मदद से इनकार पर ट्रंप नाराज, सैन्य अभ्यासों पर भी उठे सवाल भारत ने अफगानिस्तान को भेजी नई चिकित्सा सहायता, काबुल के अस्पताल को सौंपी गई खेप बांग्लादेश में आज राष्ट्रपति चुनाव, 35 साल बाद पहली बार मुकाबला अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ सीरिया में तुर्की की सैन्य मौजूदगी से बढ़ा तनाव, मोसाद प्रमुख ने की सीरियाई अधिकारी से बात ईरान पर और कड़े प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दी चेतावनी

राष्ट्रीय

जयशंकर आज से तीन दिन की अमेरिका यात्रा पर, स्वच्छ ऊर्जा और सुरक्षा पर करेंगे चर्चा

02 फ़रवरी, 2026 07:30 PM

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से तीन दिन की अमेरिका यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। यह यात्रा 2 से 4 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान वह अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा आयोजित क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल बैठक में भाग लेंगे। यह जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने दी है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में क्रिटिकल मिनरल्स की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने, स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बदलाव, और रणनीतिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। ये खनिज इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी, रक्षा और नई तकनीकों के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं।

अमेरिका यात्रा के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में भारत-अमेरिका संबंधों, व्यापार, ऊर्जा, सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। हाल ही में विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से नई दिल्ली में मुलाकात की थी। इस बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई थी। जयशंकर ने उम्मीद जताई थी कि सर्जियो गोर भारत-अमेरिका रिश्तों को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इसके अलावा, 25 जनवरी को जयशंकर ने अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की थी, जिसमें माइक रोजर्स, एडम स्मिथ और जिमी पैट्रोनिस शामिल थे। इस बैठक में भारत-अमेरिका संबंध, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिति और यूक्रेन युद्ध जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी।इससे पहले, 13 जनवरी को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और एस. जयशंकर के बीच फोन पर बातचीत हुई थी।

इस बातचीत में नागरिक परमाणु ऊर्जा, व्यापार वार्ता, क्रिटिकल मिनरल्स, और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा जैसे विषयों पर सहयोग की समीक्षा की गई थी। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस बातचीत को सकारात्मक बताया था और कहा था कि दोनों देशों ने व्यापार वार्ता, क्रिटिकल मिनरल्स और आने वाले महीनों में संभावित उच्चस्तरीय बैठक को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की है। जयशंकर की यह अमेरिका यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

पहले नजरअंदाज किए गए बॉर्डर अब सरकार की टॉप प्रायोरिटी, रिजिजू ने चीनी घुसपैठ के दावों को किया खारिज

पहले नजरअंदाज किए गए बॉर्डर अब सरकार की टॉप प्रायोरिटी, रिजिजू ने चीनी घुसपैठ के दावों को किया खारिज

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, कहा- संकट में भी उत्साह नहीं खोते बुद्धिमान

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, कहा- संकट में भी उत्साह नहीं खोते बुद्धिमान

राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी, ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की जयंती पर पीएम मोदी, ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी नई चिकित्सा सहायता, काबुल के अस्पताल को सौंपी गई खेप

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी नई चिकित्सा सहायता, काबुल के अस्पताल को सौंपी गई खेप

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की श्रीनगर की खूबसूरती की तारीफ

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध