Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

मनोरंजन

जयपुर में होगा 25वां आइफा अवॉड्र्स, शाहरुख-कार्तिक करेंगे होस्ट

27 जनवरी, 2025 01:07 PM

मुंबई। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) का 25वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। आइफा अवॉड्र्स का सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन जयपुर में 08-09 मार्च को आयोजित होगा। इस आयोजन की शुरूआत आठ मार्च को सोभा रियल्टी आइफा डिजिटल अवाड्र्स के साथ होगी। आइफा का ग्रैंड फिनाले नौ मार्च को होगा, जिसमें सिनेमा के सितारों को सम्मानित किया जाएगा और वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा के प्रभाव का जश्न मनाया जाएगा।

शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन आइफा अवॉड्र्स को होस्ट करेंगे। शाहरुख खान ने कहा कि आइफा मेरी सबसे खूबसूरत यादों का हिस्सा है। लंदन में हुए पहले आयोजन से लेकर आज तक, यह भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान को बढ़ावा देने वाला एक विशेष मंच है। आइफा केवल एक अवॉर्ड शो नहीं है, बल्कि यह हमारी कला, संस्कृति और कहानियों को दुनियाभर में ले जाने की विरासत है। जयपुर, राजस्थान की समृद्ध परंपरा और रंगीन संस्कृति के बीच, यह आयोजन बेहद खास होगा। मैं इस जादुई सफर में अपने प्रशंसकों और दोस्तों के साथ नई यादें बनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। कार्तिक आर्यन ने कहा कि मैं जयपुर, राजस्थान के जीवंत हृदय में भारतीय सिनेमा की वैश्विक सफलता का जश्न मनाने के लिए रोमांचित हूं, क्योंकि मुझे इस मार्च में आइफा की ऐतिहासिक 25वीं वर्षगांठ समारोह की मेज़बानी करने का सम्मान मिला है। जिसका मुझे बेसब्री से इंतज़ार था और यह 2025 की शुरुआत करने का सबसे सही तरीका है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर