Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

जम्मू में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे अमित शाह, पीड़ितों को राहत का दिया आश्वासन

01 सितंबर, 2025 07:37 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित जम्मू का दौरा किया और कुछ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें राहत एवं पुनर्वास मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि शाह के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एवं जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा भी थे और उन्हें जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति की जानकारी दी। शाह बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का आकलन करने के लिए रविवार रात जम्मू पहुंचे थे। राजभवन में आगंतुकों से मिलने के बाद वह स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लेने के लिए जम्मू हवाई अड्डे के पास स्थित एवं बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित गांवों में से एक मांगूचक के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें उचित राहत एवं पुनर्वास मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया।


शाह बिक्रम चौक के पास तवी पुल पर रुके और नदी के किनारे हुए नुकसान का निरीक्षण किया। मांगूचक निवासी भान सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘गृह मंत्री मेरे घर आए और राहत का आश्वासन दिया... पिछले सप्ताह आई बाढ़ के बाद मेरे घर में कुछ भी नहीं बचा है।'' अधेड़ उम्र के सिंह ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में ऐसी बाढ़ कभी नहीं देखी। एक अन्य निवासी चैन दास ने कहा कि बाढ़ में पूरा गांव डूब गया लेकिन वह भाग्यशाली थे कि वह बच गए। उन्होंने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि गृह मंत्री हमारे घर आए और स्थिति का जायजा लिया।'' उन्होंने उम्मीद जताई कि प्राधिकारी पानी निकलवा देंगे और ऐसे कदम उठाएंगे कि बाढ़ दोबारा न आए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक गोलाकार सड़क के निर्माण के कारण उनके गांव में बाढ़ आ गई। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद शाह राजभवन लौट आए जहां उन्होंने एक बैठक की अध्यक्षता की जिसमें सिन्हा, अब्दुल्ला, शर्मा, पुलिस महानिदेशक और केंद्र एवं केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के कई अधिकारी शामिल हुए।


अधिकारियों ने बताया कि शाह अचानक आई बाढ़ से सीमा सुरक्षा ग्रिड को हुए नुकसान की भी समीक्षा करेंगे। बादल फटने, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में 14 अगस्त से किश्तवाड़, कठुआ, रियासी और रामबन जिलों में 130 से अधिक लोग मारे गए हैं और 33 लोग लापता हैं। मृतकों में 34 तीर्थयात्री भी शामिल हैं, जो 26 अगस्त को माता वैष्णो देवी मंदिर जाते समय भूस्खलन की चपेट में आ गए थे। जम्मू और अन्य मैदानी भागों के निचले इलाकों में 26-27 अगस्त को मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई थी जिससे बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। जम्मू-कश्मीर में इस बार मानसून में बारिश का अप्रत्याशित प्रकोप देखने को मिला है। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जम्मू में 24 घंटों में 380 मिमी बारिश दर्ज की गई जो 1910 में वेधशाला की स्थापना के बाद से शहर में दर्ज की गई सबसे अधिक बारिश है। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि उधमपुर में इसी 24 घंटे की अवधि में सबसे अधिक 630 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इससे पहले सबसे अधिक 342 मिमी बारिश दर्ज की गई थी जो 31 जुलाई, 2019 को हुई थी।


गृह मंत्री का तीन महीने में जम्मू का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले, उन्होंने 29 मई को जिले का दौरा किया था। इससे करीब तीन सप्ताह पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के प्रतिशोध में सीमा पार आतंकवादी ढांचों पर मिसाइल हमले किए थे। पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए 24 अगस्त को जम्मू का दौरा किया था। मचैल माता मंदिर के रास्ते में स्थित गांव का दौरा करने की सिंह की योजना खराब मौसम और पद्दार उप-मंडल में भूस्खलन से सड़क के अवरुद्ध होने के कारण रद्द हो गई थी। अगस्त में चशोती में अचानक आई बाढ़ में 65 लोग मारे गए, 100 से अधिक घायल हो गए और 32 अन्य लापता हो गए।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित