Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

मनोरंजन

जब पहलवानों संग अखाड़े में 'अक्की' को उतारते थे पिता, बचपन की यादों में खोए अक्षय कुमार

17 मार्च, 2026 12:09 PM

मुंबई : क्विज रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' की मेजबानी कर रहे अभिनेता अक्षय कुमार अक्सर यादें या किस्से -कहानियों का जिक्र करते नजर आते हैं। इसी कड़ी में अक्षय शो के सेट पर बचपन की यादों में खोए नजर आए। अभिनेता ने बचपन के उन खास दिनों को याद किया, जब उनके पिता उन्हें पेशेवर पहलवानों के साथ कुश्ती करवाते थे। अक्षय ने बताया कि उनके पिता खुद एक पहलवान थे और घर में मार्शल आर्ट्स, कुश्ती और रेसलिंग की बातें आम थीं। इन शुरुआती अनुभवों ने न केवल उन्हें बहादुर बनाया, बल्कि बाद में उनके फिल्मी करियर में भी बहुत मदद की। अक्षय कुमार ने शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में मौजूद प्रतियोगी ख्याति रॉय, मीतू तनेजा और आकाश शर्मा के साथ बातचीत में माता-पिता और बच्चों के रिश्ते पर अपने विचार साझा किए। अक्षय ने बताया, "मेरे घर का कल्चर ही ऐसा था। मेरे पापा पहलवान थे, इसलिए घर में मार्शल आर्ट्स, कुश्ती और रेसलिंग की चर्चा हमेशा रहती थी। मेरे पिताजी प्रोफेशनल रेसलरों को जानते थे और मुझे उनके साथ लड़वाते थे। आज वही मेरे काम आ रहा है।"

उन्होंने कहा कि उन कठिन मुकाबलों ने उन्हें न सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूत बनाया, बल्कि मानसिक दृढ़ता भी दी, जो एक्टर के रूप में एक्शन फिल्मों में उनके स्टंट्स और परफॉर्मेंस में साफ दिखती है।
अक्षय कुमार ने इस मौके पर सभी माता-पिता को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि मां-बाप को अपने बच्चों की रुचि और शौक को समझना चाहिए। कई बच्चे पढ़ाई-लिखाई में कम दिलचस्पी रखते हैं, लेकिन किसी खेल, कला या अन्य क्षेत्र में उनका मन लगता है। अक्षय ने सलाह दी, "माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चे की रुचि को पहचानें। अगर बेटा पढ़ाई में कमजोर है, लेकिन किसी और चीज में अच्छा है, तो उसे समझाएं कि पहले शिक्षा पूरी कर लो, उसके बाद मैं तुम्हारे साथ हूं। लेकिन उसे वह चीज छोड़ने मत दो जो वह करना चाहता है।"

उन्होंने आगे कहा कि हर बच्चे की रुचि अलग-अलग हो सकती है। किसी को तैराकी पसंद है, किसी को बॉक्सिंग, किसी को मार्शल आर्ट्स और किसी को क्विज। अक्षय ने जोर देकर कहा, "इन शौकों को पूरा करने में माता-पिता की बहुत बड़ी भूमिका होती है। अगर मां-बाप साथ दें, तो बच्चा जीवन में बहुत आगे जा सकता है।"
उन्होंने बताया कि माता-पिता का समर्थन बच्चे के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उसे जीवन में सफल होने में मदद करता है। अक्षय दो बच्चों के पिता हैं। उनके बेटे का नाम आरव और बेटी का नाम नितारा है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद