Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

'जंगलराज ने बदले नए कपड़े और नया वेश', महुआ में बोले अमित शाह- जनता रोकने का काम करे

02 नवंबर, 2025 05:46 PM

वैशाली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वैशाली के महुआ में रैली को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने अगर कुछ बिहार में किया है तो वे चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला, अलकतरा घोटाला और बाढ़ राहत घोटाला हैं।

महुआ के मतदाताओं से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "ये चुनाव किसी को विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि आपको मतदान लालू-राबड़ी के जंगलराज को रोकने के लिए करना है। लालू-राबड़ी का जो जंगलराज था, उसमें आए दिन बिहार में नरसंहार होते थे, हत्याएं होती थीं, अपहरण होते थे, फिरौती का उद्योग चल रहा था और महिलाओं के सम्मान को भी तार-तार किया जाता था। अब ये जंगलराज नए कपड़े और नए वेश में आ रहा है, इसलिए आपको इसे रोकना है और मोदी जी के हाथ को मजबूत करना है।"

उन्होंने आगे कहा, "वैशाली ही वो भूमि है जिसने दुनिया में सबसे पहले लोकतंत्र के सिद्धांत, लिच्छवी गणराज्य के सिद्धांतों से स्थापित किए। वैशाली की ये महान भूमि भगवान महावीर और भगवान बुद्ध की कर्मस्थली रही है। इस बार आप सरकार बना दो, एनडीए सरकार एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का काम करेगी। 100 एमएसएमई पार्क और 50 हजार से ज्यादा कुटीर उद्योग लगाएंगे। एग्रीकल्चर और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक लाख करोड़ का निवेश करेंगे।"

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "हमने यहां 1243 एकड़ में बड़े इंडस्ट्रियल पार्क बनाने का फैसला किया है जो हजारों लोगों को रोजगार देगा। हमने यहां 670 करोड़ से हाजीपुर-मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे बनाया। वैशाली में 1000 करोड़ की लागत से नया बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया बनाया, जिसमें लाखों करोड़ का इन्वेस्टमेंट आएगा। बहुत जल्द ही महुआ में मेडिकल कॉलेज भी शुरू होने वाला है।"

एनडीए सरकार के कामों को गिनाते हुए उन्होंने कहा, "बिहार में 8 करोड़ 52 लाख गरीबों को हर महीने 5 किलो अनाज मुफ्त में दिया जा रहा है। बिहार में 85 लाख किसानों को प्रति साल 6 हजार रुपए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिल रहा है और अब हम 6 हजार से बढ़ाकर उसको 9 हजार ले जाएंगे।" गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया है। देश के गरीबों के कल्याण के लिए काम किया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम