Friday, October 02, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

बाज़ार

छोटे शहरों के MSME को मिलेगा ‘कॉरपोरेट मित्र’ का साथ, सरकार ने शुरू की नई पहल

27 जुलाई, 2026 01:03 PM

केंद्र सरकार ने कहा है कि ‘कॉरपोरेट मित्र’ (Corporate Mitras) योजना का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक एवं अनुपालन (Compliance) सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही यह योजना युवाओं को उद्योग से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित पैरा-प्रोफेशनल तैयार करने पर भी केंद्रित है।

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (IICA), शिलांग ने अरुणाचल प्रदेश के युवाओं, छात्रों, MSME, पेशेवरों और उद्यमियों के बीच इस योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वेबिनार का आयोजन किया।

सरकारी बयान के अनुसार, यह योजना विशेष रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों के MSME को सशक्त बनाने के लिए तैयार की गई है, ताकि वे ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य में प्रभावी योगदान दे सकें।

सरकार का मानना है कि यह पहल विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र में MSME पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।

योजना के तहत मान्यता प्राप्त ‘कॉरपोरेट मित्र’ स्थानीय उद्यमों को नियामकीय अनुपालन, वित्तीय प्रबंधन, कराधान (Taxation), लेखांकन (Accounting) और कॉरपोरेट गवर्नेंस जैसे गैर-प्रमुख व्यावसायिक कार्यों में पेशेवर सहायता देंगे। इससे MSME अपने मुख्य व्यवसाय, नवाचार और विस्तार पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।

योजना के पहले चरण में देशभर में 2,000 प्रतिभागियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 200 प्रतिभागी विशेष रूप से पूर्वोत्तर क्षेत्र से होंगे। पूर्वोत्तर राज्यों के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।

पूर्वोत्तर क्षेत्र में योजना के क्रियान्वयन और समन्वय के लिए IICA शिलांग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। यह संस्था राज्य सरकारों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ मिलकर योजना के संचालन में सहयोग करेगी।

सरकार के अनुसार, कॉरपोरेट मित्र योजना MSME के लिए एक मजबूत सहायता तंत्र विकसित करेगी। इससे छोटे उद्यमों को प्रशिक्षित, मान्यता प्राप्त और भरोसेमंद पेशेवरों की सेवाएं मिलेंगी, जिससे उनका कारोबार अधिक संगठित, टिकाऊ और प्रतिस्पर्धी बन सकेगा।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

मजबूत मांग से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी, पीएमआई 55 के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, ऑटो स्टॉक्स पर दबाव

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

सरकार ने वाहन निर्माताओं के लिए कैफे-3 नियमों को अधिसूचित किया, ईवी इंसेंटिव को रखा बरकरार

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने के लिए दो मेमू सेवा होगी आरंभ

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

नई राष्ट्रीय स्टील नीति जल्द होगी सार्वजनिक, 2047 तक 600 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट

ऊंची बॉन्ड यील्ड और वैश्विक अनिश्चितताओं का असर, सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट