Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

चीन के ‘जस्टिस मिशन-2025’ से बढ़ा जंग का खतरा ! ताइवान बोला-हमारी सेनाएं भी तैयार, “रैपिड रिस्पॉन्स एक्सरसाइज” शुरू

29 दिसंबर, 2025 06:10 PM

अमेरिका द्वारा ताइवान को 10 अरब डॉलर से अधिक के बड़े हथियार पैकेज की मंजूरी दिए जाने के बाद चीन ने ताइवान के चारों ओर व्यापक सैन्य युद्धाभ्यास शुरू कर दिए हैं। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने थल, जल, वायु और रॉकेट बलों की संयुक्त तैनाती के साथ इन अभ्यासों को अंजाम देना शुरू किया है। चीन के पूर्वी थिएटर कमांड ने इन सैन्य अभ्यासों को “जस्टिस मिशन-2025” नाम दिया है। कमांड के अनुसार, इनका उद्देश्य ताइवान की स्वतंत्रता की किसी भी कोशिश और “बाहरी शक्तियों के हस्तक्षेप” के खिलाफ गंभीर चेतावनी देना है।

इन अभ्यासों के तहत युद्ध-तैयारी, प्रमुख बंदरगाहों की नाकेबंदी, अहम समुद्री मार्गों पर नियंत्रण और रणनीतिक इलाकों को घेरने की क्षमताओं की जांच की जा रही है। मंगलवार को ताइवान के चारों ओर पांच समुद्री और हवाई क्षेत्रों में लाइव-फायर ड्रिल भी की जाएगी। इस पर ताइवान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने चीन की कार्रवाई को “अतार्किक उकसावा और सैन्य धमकी” बताते हुए कहा कि उसकी सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि “रैपिड रिस्पॉन्स एक्सरसाइज” शुरू कर दी गई हैं और ताइवान अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था, स्वतंत्रता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

ताइवान के अनुसार, सोमवार सुबह ताइवान जलडमरूमध्य और आसपास के क्षेत्रों में चीन के दो सैन्य विमान, नौ नौसैनिक जहाज और दो सरकारी पोत देखे गए। स्थिति पर नजर रखने के लिए ताइवान ने अपने लड़ाकू विमान, युद्धपोत और तट आधारित मिसाइल प्रणालियां तैनात कर दी हैं। उधर, चीन ने अमेरिका से ताइवान को हथियार सप्लाई “तुरंत बंद” करने की मांग की है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि यह हथियार सौदा चीन की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि “जस्टिस मिशन-2025” केवल सैन्य अभ्यास नहीं, बल्कि अमेरिका, ताइवान और पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए एक मजबूत राजनीतिक और रणनीतिक संदेश है। इससे क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि चीन “वन चाइना” नीति के तहत ताइवान को अपना अभिन्न हिस्सा मानता है और पुनःएकीकरण पर जोर देता है, जबकि ताइवान खुद को एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक इकाई मानते हुए चीन के दावों को खारिज करता रहा है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस