Tuesday, November 03, 2026
BREAKING
• चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल • साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान • नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी • अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप के दो साल के कार्यकाल का होगा आकलन • ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ने के आसार, तेहरान ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने की चेतावनी दी • एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात • पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’ • राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’ • ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार • भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

राष्ट्रीय

चक्रवात ‘मुरासु’ ने पार किया आंध्र तट, दोपहर तक घटेगी तूफान की तीव्रता

03 नवंबर, 2026 04:40 PM

चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ ने मंगलवार सुबह दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार कर लिया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, इसके दोपहर तक कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और मध्यरात्रि तक डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। आईएमडी ने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जारी बुलेटिन में बताया कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट के पास सक्रिय भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ पिछले छह घंटों के दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा। इसने सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे के बीच नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के निकट दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार किया। इस दौरान तूफान की अधिकतम निरंतर हवा की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि हवा के झोंकों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।

आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को सुबह 05:30 बजे यह तूफान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में ओंगोल के पास (लगभग 15.6° उत्तरी अक्षांश और 80.2° पूर्वी देशांतर पर) स्थित था। यह बापटला (आंध्र प्रदेश) से लगभग 40 किमी दक्षिण-पश्चिम, कावली (आंध्र प्रदेश) से 80 किमी उत्तर-उत्तर-पूर्व, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 120 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम और नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) से 130 किमी उत्तर में है।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि ‘मुरासु’ उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने और धीरे-धीरे कमजोर होकर दोपहर तक एक ‘चक्रवाती तूफान’ (हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटा, झोंकों के साथ 100 किमी प्रति घंटा) में बदलने की संभावना है। इसके बाद मंगलवार मध्यरात्रि तक यह और कमजोर होकर एक ‘डीप डिप्रेशन’ (हवा की गति 55-65 किमी प्रति घंटा, झोंकों के साथ 75 किमी प्रति घंटा) में बदल सकता है। मछलीपट्टनम और विशाखापत्तनम में स्थित डॉप्लर वेदर रडार के जरिए इस पर लगातार नजर रखी जा रही है। चक्रवाती तूफान के कारण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इसके अलावा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी इस तूफान का असर है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

चीन ने सुरंग निर्माण मशीनें रोकीं तो भारत खुद बनाएगा, विकास नहीं रुकेगा: पीयूष गोयल

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

साइक्लोन मुरासु : एनडीआरएफ की आंध्र में 14 टीमें तैनात, सबसे ज्यादा प्रभावित के तौर पर छह जिलों की पहचान

नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

नेहा बोरा की 'हिंदू नफरत' आई सामने, उनके विचार राहुल गांधी से प्रेरित हैं : प्रदीप भंडारी

एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत 4 नवंबर को ‘ई-फाइलिंग 3.0’ पर कार्यशाला आयोजित करेगी सरकार

भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया