Friday, July 17, 2026
BREAKING
'चंडीगढ़ सिर्फ शहर नहीं, भारत के विकास का मॉडल', पीएम मोदी ने किया 4,700 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ अमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपति पीएम मोदी ने जींद में 14,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, विकास की नई पटरी पर हरियाणा अश्विनी वैष्णव ने बताए भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘नमो ग्रीन रेल’ के खास फीचर्स, ‘भारतीय रेलवे के लिए बड़ा मील का पत्थर’ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन: पीएम मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन देशों का राजकीय दौरा, 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की करेंगी यात्रा राष्ट्रपति ट्रंप का 2020 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा, राजनीतिक दखल देने के लिए चीन ने चलाया अभियान अमेरिका ने ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे तीन कमर्शियल जहाजों को रोका: यूएस सेंट्रल कमांड 'सेमिकॉन 2.0' से अगले पांच वर्षों में 2 लाख तक रोजगार सृजित हो सकते हैं: उद्योग जगत जन्मदिन विशेष : बचपन से ही सुरों के बादशाह....सुखविंदर सिंह ने ऐसे पहुंचाई ऑस्कर तक भारत की आवाज

चंडीगढ़

'चंडीगढ़ सिर्फ शहर नहीं, भारत के विकास का मॉडल', पीएम मोदी ने किया 4,700 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

17 जुलाई, 2026 03:46 PM

चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सड़क अवसंरचना समेत 4,700 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ सिर्फ एक शहर ही नहीं है, यह भारत के लिए विकास का एक मॉडल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चंडीगढ़ व्यवस्थित विकास और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। चंडीगढ़ की पहचान चिकित्सा की बेहतर सुविधाओं के लिए है और इन सबके साथ-साथ चंडीगढ़ की पहचान मां चंडी का आशीर्वाद भी है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ का विकास हमेशा से ही एनडीए सरकार की विशेषता रहा है।

उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले देश ने न्याय व्यवस्था में बहुत बड़ा सुधार किया। हम दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता लाए, यानी दंड आधारित कानूनों की जगह न्याय आधारित कानून व्यवस्था। तब भारतीय न्याय संहिता लागू करने की शुरुआत चंडीगढ़ से ही हुई थी।

पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट, स्मार्ट पार्किंग और डिजिटल गवर्नेंस जैसे कितने ही प्रोजेक्ट्स पर चंडीगढ़ को हाईटैक बनाने के काम हुआ है। 2.5 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये इस मिशन पर खर्च हुए हैं।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हमारा चंडीगढ़, हरियाणा-पंजाब-हिमाचल के पूरे क्षेत्र को जोड़ता है। चंडीगढ़ के विकास से यहां के लोगों का जीवन तो बदलता ही है, साथ ही हरियाणा, हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी इससे बहुत लाभ होता है। चिकित्सा सेवाओं के लिए तो चंडीगढ़ इस पूरे क्षेत्र में एक बड़ा हब है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "जब हम स्वास्थ्य की बात करते हैं, तो हम सब जानते हैं कि इसमें स्वच्छता की कितनी बड़ी भूमिका है। 2014 में जब हमारी सरकार बनी, तब हमने देश के लिए स्वच्छ भारत मिशन लॉन्च किया था। देश में करोड़ों शौचालय बनाए गए, देश को खुले में शौच से मुक्त कराया गया, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के लिए अभियान चलाए गए। सफाई हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनें, इसके लिए अलग अलग पहल शुरू की गईं। हमारे शहरों की स्वच्छ भारत रैंकिंग इसी प्रयास का हिस्सा है, और चंडीगढ़ इसमें बेहतर प्रदर्शन का प्रयास भी करता रहता है।"

चंडीगढ़ के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी इंदरजीत सिंह सिद्धू की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "उनकी पहचान 'ब्रूम वॉरियर' की बनी हुई है। उन्होंने चंडीगढ़ में स्वच्छता को लेकर एक नई अलख जगाई है, लोगों को प्रेरित किया है। इसके लिए हमारी सरकार ने उन्हें इस साल पद्म सम्मान से भी सम्मानित किया है। स्वच्छता, कोई एक दिन का काम नहीं है, स्वच्छता तो जीवन जीने का तरीका है।"

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ एक ऐसा शहर है, जहां शिक्षा, इंजीनियरिंग, चिकित्सा विज्ञान और शोध से जुड़े बड़े संस्थान एक साथ मौजूद हैं। बहुत कम शहरों के पास ऐसा सामर्थ्य होता है। आने वाले समय में यही संस्थान नई टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, स्टार्टअप और इनोवेशन के बड़े केंद्र बन सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

'द कादरी अल्टीमेट टूर्नामेंट' का भव्य समापन, 12 टीमों ने दिखाया दमखम

'द कादरी अल्टीमेट टूर्नामेंट' का भव्य समापन, 12 टीमों ने दिखाया दमखम

स्वामी डॉ. मनीषा दीदी जी का संन्यास दिवस श्रद्धा एवं गरिमा के साथ संपन्न

स्वामी डॉ. मनीषा दीदी जी का संन्यास दिवस श्रद्धा एवं गरिमा के साथ संपन्न

चंडीगढ़ में रफ्तार का कहर! Mercedes ने दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

चंडीगढ़ में रफ्तार का कहर! Mercedes ने दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए

पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने यू.टी. के सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए पांच दिवसीय दिशा कार्यशाला का किया आयोजन

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने यू.टी. के सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए पांच दिवसीय दिशा कार्यशाला का किया आयोजन

सालभर गली क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यूटीसीए ने वितरित किए क्रिकेट और मेडिकल किट

सालभर गली क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यूटीसीए ने वितरित किए क्रिकेट और मेडिकल किट

पंजाब में निकाय चुनाव पर घमासान, भाजपा ने राज्यपाल से की निष्पक्ष जांच की मांग

पंजाब में निकाय चुनाव पर घमासान, भाजपा ने राज्यपाल से की निष्पक्ष जांच की मांग

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना