Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

राष्ट्रीय

'घबराएं नहीं, ये सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का टेस्ट संदेश', देशभर में मोबाइल फोन पर आए अलर्ट पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

02 मई, 2026 05:44 PM

नई दिल्ली : भारत ने शनिवार को स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय संचार व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह पहल नागरिक सुरक्षा को और मजबूत करने व आपदा के समय त्वरित सूचना सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया कि यह भारत की नई मोबाइल आधारित आपदा संचार प्रणाली का एक परीक्षण संदेश है, जिसे दूरसंचार विभाग की टीम ने सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक के माध्यम से विकसित किया है।

सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अलर्ट की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "यदि आपके मोबाइल पर इस प्रकार का संदेश प्राप्त हुआ है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह भारत की नई मोबाइल आधारित आपदा संचार प्रणाली का एक परीक्षण संदेश है, जिसे दूरसंचार विभाग के प्रमुख अनुसंधान और विकास केंद्र सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (सी-डॉट) की टीम ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक के माध्यम से विकसित किया है।"

उन्होंने आगे लिखा, "अब भविष्य में इसी प्रणाली के माध्यम से आपदा या आपातकाल की स्थिति में स्थानीय भाषा और लोकेशन के अनुसार तुरंत अलर्ट भेजे जा सकेंगे। यह पहल नागरिक सुरक्षा को और मजबूत करने तथा आपदा के समय त्वरित सूचना सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

इससे पहले, एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए जानकारी दी गई कि संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सुझाव और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से विकसित 'सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम' का शुभारंभ किया।

इस अत्याधुनिक प्रणाली के माध्यम से आपदा, आपातकालीन स्थिति और जनसुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे नागरिकों के मोबाइल फोन पर त्वरित रूप से प्रेषित की जा सकेंगी। इसी क्रम में आज देशभर में इस प्रणाली का सफल परीक्षण भी किया गया। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि परीक्षण के दौरान नागरिकों के मोबाइल फोन पर बीप ध्वनि के साथ इमरजेंसी अलर्ट संदेश प्रदर्शित हुआ।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी

‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा

भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस

भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर रहेंगे, संगठन को देंगे मजबूती

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर रहेंगे, संगठन को देंगे मजबूती

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

कांग्रेस ने UP में बढ़ा दी अखिलेश की चिंता; सपा से मांगी आधी सीटें, मायावती की भी तारीफ

कांग्रेस ने UP में बढ़ा दी अखिलेश की चिंता; सपा से मांगी आधी सीटें, मायावती की भी तारीफ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अब ताबड़तोड़ छापेमारी, आठों गिरफ्तार आरोपियों के घर पहुंचीं पुलिस टीमें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अब ताबड़तोड़ छापेमारी, आठों गिरफ्तार आरोपियों के घर पहुंचीं पुलिस टीमें

असम के 'हरगिला' के बारे में मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा-अंधविश्वास से विश्वास तक की सफल यात्रा

असम के 'हरगिला' के बारे में मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा-अंधविश्वास से विश्वास तक की सफल यात्रा