अमृतसर गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में मुस्लिम युवक के कुल्ला करने का मामला थम नहीं रहा है। युवक 2 बार माफी मांग चुका है लेकिन उसके तरीके से सिख समुदाय नाखुश है। इसको लेकर अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) मुस्लिम युवक के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी।
SGPC के लीगल एडवाइजर अमनबीर सिंह सियाली ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द इस मामले में पुलिस को शिकायत दी जाएगी। SGPC के मुताबिक जांच में सामने आया कि युवक बेअदबी की नीयत से ही अंदर आया था। वह करीब 20 मिनट तक गोल्डन टेंपल में रहा लेकिन उसने माथा नहीं टेका।