Monday, June 29, 2026
BREAKING
सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी भारत ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को 3-2 से हराया: FIH प्रो लीग अर्जेंटीना की लगातार तीसरी जीत, जॉर्डन पर 3-1 से विजय: FIFA वर्ल्ड कप कनाडा ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार अंतिम-16 में पहुंचा: FIFA वर्ल्ड कप मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी

पंजाब

गैंगस्टरों पर वार का 38वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 515 स्थानों पर छापेमारी; 184 गिरफ्तार

27 फ़रवरी, 2026 08:10 PM

चंडीगढ़;  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान  के निर्देशों पर चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 38वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मानचित्रित 515 ठिकानों पर छापेमारी की।  उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। इस मुहिम के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 38वें दिन पुलिस टीमों ने 184 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया तथा आरोपियों के कब्जे से चार हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 11,800 हो गई है।

इसके अतिरिक्त 91 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 113 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 12 भगोड़े अपराधियों (पी ओ)को भी गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आम नागरिक वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों संबंधी जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से दे सकते हैं। इस नंबर पर अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचना भी साझा की जा सकती है।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध चल रही मुहिम ‘ युद्ध नशों विरुद्ध ’ के 363वें दिन भी अभियान जारी रखते हुए 103 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 4 किलोग्राम हेरोइन, 2715 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 3700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही 363 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 51,497 हो गई है।

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 31 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास उपचार लेने के लिए प्रेरित किया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित