Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

गेम चेंजर के रोमांटिक सॉन्ग 'जाना हैरान सा' में राम चरण और कियारा अडवाणी के बीच दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री

29 नवंबर, 2024 12:27 PM
मुंबई  : ग्लोबल स्टार राम चरण की फिल्म  'गेम चेंजर' 2025 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नज़दीक आ रही है वैसे वैसे प्रशंसक के बीच फिल्म के प्रति उत्साह बढ़ता जा रहा है लोग शंकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को देखने के लिए उत्सुक हैं। खैर, इंतजार खत्म हुआ क्योंकि फिल्म का पहला रोमांटिक गाना तेलुगु में 'नाना हिराना हिंदी में 'जाना हैरान  सा'और तमिल में 'लायराणा'  रिलीज हो गया है आप को बता दें कि तमिल बोल विवेक ने लिखे हैं, वहीं हिंदी बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। वास्तव में, इस सिंगल के बी टी एस को भी सर्वसम्मति से ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रिया मिली है। यह गाना राम चरण और कियारा आडवाणी के प्यार की पवित्रता और मासूमियत दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ता । जैसे ही मेकर्स ने गाना रिलीज किया, यह तुरंत दर्शकों को पसंद आने लगा और वे इसे और सुनने के लिए बेताब हो गए!
 
सारेगामा के ऑफिसियल म्यूजिक पार्टनर होने के नाते , इस गाने को श्रेया घोषाल और कार्तिक ने गाया है, सरस्वती पुत्रा ने लिखा है, बोस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है और इसे तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज़ किया गया है। इससे पहले, निर्माताओं ने गाने के पोस्टर के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया था और अब जब गाना रिलीज़ हो गया है, तो दर्शकों के प्यार का यह सबूत है कि यह भावपूर्ण ट्रैक उनकी उम्मीदों पर खरा उतरा है। 'गेम चेंजर' के पहले दो ट्रैक 'जारागंडी ' और 'रा माचा माचा' ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया और अब, तीसरे गाने ने लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
 
इससे पहले, निर्माताओं ने नेटिज़न्स के समक्ष 'गेम चेंजर' का टीज़र  पेश किया था, इस टीज़र में ग्लोबल स्टार एक ऐसे अवतार में नज़र आ रहे जिसमे उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया था। अभिनेता को एक शक्तिशाली नौकरशाह (आईएएस अधिकारी) के साथ-साथ समाज में योगदान देने की इच्छा रखने वाले एक उत्साही व्यक्ति की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा, फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स , पोलिटिकल एलिमेंट दर्शाया गया है , यह फिल्म दमदार कहानी और कलाकारों के शानदार प्रदर्शन से भरी हुई है।
 
गेम चेंजर को तमिल में एसवीसी और आदित्य राम मूवीज द्वारा रिलीज़ किया जा रहा है, जबकि एए फिल्म्स के अनिल थडानी हिंदी रिलीज़ की बागडोर  संभाल रहे हैं। पहले यह घोषणा की गई थी कि गेम चेंजर के लिए एक भव्य प्री-रिलीज़ इवेंट 21 दिसंबर को डलास यूएसए में होगा, जिसका आयोजन करिश्मा ड्रीम्स राजेश कल्लेपल्ली द्वारा किया जाएगा।
 
एस. थिरुनावुक्कारासु की सिनेमैटोग्राफी, एस. थमन के शानदार म्यूजिक  और वैश्विक स्टार राम चरण, कियारा आडवाणी, एसजे सूर्या, समुथिराखानी, अंजलि, नवीन चंद्रा, सुनील और श्रीकांत जैसे कलाकारों के साथ  'गेम चेंजर' मनोरंजन का एक रोलरकोस्टर होने का वादा करता है। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस और ज़ी स्टूडियो के बैनर तले दिल राजू और शिरीष द्वारा निर्मित, यह सिनेमाई तमाशा 10 जनवरी, 2025 को तेलुगु, तमिल और हिंदी में दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
 
Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...