Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

राष्ट्रीय

गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

26 जनवरी, 2026 09:38 PM

भारत आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर गृह मंत्री ने सभी स्वाधीनता सेनानियों वमजबूत लोकतंत्र की नींव रखने वाले संविधान निर्माताओंको भी नमन किया।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X ) पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं । इस अवसर पर सभी स्वाधीनता सेनानियों व मजबूत लोकतंत्र की नींव रखने वाले संविधान निर्माताओंको नमन करता हूं। आइए, मोदी जी के नेतृत्व मेंसंवैधानिक मूल्यों को और सशक्त बनाते हुए ‘विकसितभारत’ बनाने का संकल्प लें।”

वहीं कर्तव्य पथ पर निकली गणतंत्र दिवस परेड में आज सोमवार को भारत की आधुनिक सैन्य ताकत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान डीआरडीओ द्वारा विकसित लॉन्ग रेंज एंटी-शिप मिसाइल (एलआर-एएसएचएम), ब्रह्मोस, आकाश हथियार प्रणाली और स्वदेशी लेजर हथियार ‘सूर्यास्त्र’ को प्रदर्शित किया गया।

परेड में ऑपरेशन सिंदूर की झांकी ने सभी का ध्यान खींच लिया। आसमान से पैराट्रूपर्स की शानदार एंट्री हुई, वहीं पहली बार सूर्यास्त्र समेत कई नए स्वदेशी हथियारों का भव्य प्रदर्शन किया गया। इस खास मौके पर एमआई-17 हेलिकॉप्टरों ने दर्शकों और विशिष्ट अतिथियों पर पुष्पवर्षा कर माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया।

परेड में तोपखाने की आधुनिक प्रणालियां भी शामिल रहीं। इनमें धनुष 155 मिमी, 45 कैलिबर टोड आर्टिलरी गन और अमोघ एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) को दिखाया गया। इस दौरान आसमान में राफेल लड़ाकू विमान ने कर्तव्य पथ के ऊपर से उड़ान भरी, जबकि अपाचे हेलीकॉप्टर भी परेड का हिस्सा बने, जिसने दर्शकों में जोश भर दिया।

वहीं हेलिकॉप्टर फॉर्मेशन ने लोगों का जोश चरम पर पहुंचा दिया। गरुड़ फॉर्मेशन में अपाचे और प्रहार फॉर्मेशन में रुद्र हेलीकॉप्टर आसमान में नजर आए। पूरा कर्तव्य पथ तालियों और उत्साह से गूंज उठा। खासतौर पर गरुड़ फॉर्मेशन में उड़ते अपाचे एएच-64ई हेलिकॉप्टरों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही आसमान में अपाचे के दो हेलिकॉप्टर दिखे, दर्शक उन्हें एकटक देखते रह गए। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस नजारे को ध्यान से देखते दिखाई दिए। अपाचे हेलिकॉप्टर इस परेड का नया और सबसे बड़ा आकर्षण बनकर उभरे।

गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास का एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था और भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया था। तभी से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस साल इसका 77वां आयोजन है।

गणतंत्र दिवस 2026 की थीम ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ है। इस थीम के तहत कुल 30 झांकियां दिखाई गईं, जिनमें 17 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की थीं, जबकि 13 झांकियां विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सेवाओं द्वारा प्रस्तुत की गईं। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

हमारे हवाले कर दो ED और CBI, हम भाजपा के 10 टुकड़े कर देंगे : संजय राउत

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य

EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य