Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय गुजरात दौरा आज से, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

05 दिसंबर, 2025 06:17 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय गुजरात दौरा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान वे अहमदाबाद, गांधीनगर, सनादर (दियोदर), वाव-थराद और आसपास के क्षेत्रों में 25 से अधिक सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरे का उद्देश्य राज्य में सहकारी क्षेत्र में सुधार, शहरी विकास, लोक कल्याण अवसंरचना और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

शाह अपने दौरे की शुरुआत ‘स्वदेशोत्सव’ के उद्घाटन से करेंगे

शाह अपने दौरे की शुरुआत मेमनगर स्थित जीएमडीसी ग्राउंड में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित ‘स्वदेशोत्सव’ के उद्घाटन से करेंगे। इसके बाद वे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में नाबार्ड (NABARD) के अर्थ समिट 2025 के समापन सत्र में शामिल होंगे।

गृह मंत्री करेंगे कई नागरिक सुविधाओं का उद्घाटन

पहले दिन गृह मंत्री कई नागरिक सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें नया सार्वजनिक उद्यान, योग स्टूडियो, एक प्राथमिक विद्यालय भवन, एलसी-11 रेलवे ओवरब्रिज, अंडर-ब्रिज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और तीन गांवों में पीएनजी गैस पाइपलाइन कनेक्शन की शुरुआत शामिल है। दिन का समापन वे संसद खेल उत्सव के समापन समारोह के साथ करेंगे, जिसके बाद ‘अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल’ का उद्घाटन किया जाएगा।

सहकारिता मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

6 दिसंबर को शाह सनादर स्थित बनास डेयरी पहुंचेंगे, जहां वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे सहकारिता मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे, जो देशभर में सहकारी संस्थाओं को मजबूत और विस्तृत करने के केंद्र के प्रयासों को रेखांकित करेगी।

पीपीपी मॉडल पर कई जनसुविधाओं का करेंगे शुभारंभ

दौरे के अंतिम दिन 7 दिसंबर को अहमदाबाद में आवास और अवसंरचना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं पर फोकस होगा। शाह थलतेज में पीएमएवाई के तहत 861 ईडब्ल्यूएस आवास और नवा वडाज में स्लम पुनर्वास योजना के तहत 350 आवासों का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे पीपीपी मॉडल पर विकसित ऑक्सीजन पार्क, शकरी और वस्त्रपुर में नई झीलों, नई सामुदायिक सुविधाओं, एक मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कई जनसुविधाओं का शुभारंभ करेंगे।

आनंदीबेन पटेल पर लिखित पुस्तक “चैलेंजेस इंस्पायर मी” के गुजराती संस्करण का लोकार्पण

शाम को वे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पर लिखित पुस्तक “चैलेंजेस इंस्पायर मी” के गुजराती संस्करण का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शाह साबरमती रिवरफ्रंट पर बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था द्वारा आयोजित प्रमुख वर्णी अमृत महोत्सव में शामिल होंगे। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस