Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

राष्ट्रीय

गूगल मैप ने फिर दिखाया मौत का रास्ता, एक बच्ची की गई जान, दो महिलाएं और लड़की लापता

27 अगस्त, 2025 04:42 PM

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात उफनती बनास नदी में वैन के गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं और एक बच्ची लापता हैं। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भूपालसागर क्षेत्र के गांव काना खेड़ा निवासी गाडरी परिवार के नौ लोग एक वैन में भीलवाड़ा स्थित सवाई भोज मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। चालक गूगल मैप के आधार पर कार चला रहा था। रात एक बजे वे गूगल मैप के जरिए राशमी थाना क्षेत्र में सोमी और उपरैड़ा गांव को जोड़ने वाली बंद पड़ी पुरानी पुलिया पर पहुंच गए जहां उफनती बनास नदी में चालक ने वैन उतार दी जो कुछ दूर एक बड़े गड्ढे में उतरकर पलट गई। इससे वैन में सवार पांच लोग किसी तरह सुरक्षित निकल गए, लेकिन दो महिलाएं अपनी मासूम बच्चियों के साथ तेज बहाव में बह गईं।

सूचना मिलने पर रात में ही मौके पर राशमी थानाधिकारी एवं ग्रामीण पहुंच गए, लेकिन अंधेरे के कारण बचाव कार्य नहीं किया जा सका। आज सुबह जिला मुख्यालय से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का दल मौके पर पहुंचा और लापता लोगों की तलाश शुरू की। दो घंटे बाद खुशी नामक बच्ची का शव मिल गया, लेकिन दो महिलाओं चंदा गाडरी एवं ममता गाडरी एवं बच्ची रुत्वी का पता नहीं चला है। सुबह मौके पर जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए और बचाव कार्य का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि बनास नदी पर बसे मातृकुंडिया बांध में राजसमंद से आए पानी के चलते सिंचाई विभाग ने कल शाम पूर्व घोषणा करके रात दस बजे बांध के दो गेट और खोले थे जबकि तीन गेट पहले ही खुले हुए थे, जिससे बनास नदी रात को तेज उफान पर आ गई।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित