Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
समाज को आगे बढ़ाने के लिए नई सोच और सक्रिय कार्यशैली को अपनाना होगा : विनोद सिंगला अखिलेश हत्याकांड : मुख्य आरोपी विक्रम और केके गौतम बी-वारंट पर हाथरस कोर्ट में पेश हरियाणा में 13246 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अब से करना होगा ये काम , हर जिले का शेड्यूल जारी CM नायब सैनी के 'हंटर' से बैंक में हड़कंप, नगर निगम का फंसा हुआ 127 करोड़ का फंड रिलीज पंचकूला में संपन्न हुआ वार्षिक चुनाव, विनीता बांगड़ फिर से बनीं हरियाणा नर्सिंग यूनियन की राज्य प्रधान Haryana: हरियाणा में रेल कनैक्टिविटी का नया दौर, इस टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा.... पंजाब में गिरे ओले, सभी जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट! बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी पंजाब में चलेंगी 860 स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगनप्रीत का पिता गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप विधानसभा : आरडीजी बहाली के लिए सरकार का साथ दे विपक्ष : सुक्खू

राष्ट्रीय

'गरीबों के साथ अन्याय'...,PM आवास योजना के तहत घर नहीं बना रही तमिलनाडु सरकार, बीजेपी ने लगाए आरोप

19 अगस्त, 2025 07:59 PM

तमिलनाडु सरकार पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत मकान स्वीकृत नहीं करने और गरीबों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी दक्षिणी राज्य में 2,15,000 आवास पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत नहीं किए गए हैं। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के लावू श्री कृष्ण देवरायलु के एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए चौहान ने यह बात कही।

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा, ‘‘मोदी सरकार में तमिलनाडु में गरीबों के मकान बनाने के लिए लक्ष्य तय किया गया है लेकिन अन्याय की पराकाष्ठा है कि एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी तमिलनाडु सरकार ने 2,15,000 मकान (पीएमएवाई-जी के तहत) स्वीकृत नहीं किए हैं।'' चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के मकान बनाने के लिए धन दे रही है और तमिलनाडु के खाते में केंद्र सरकार के अंश के रूप में 608 करोड़ रुपये हैं, लेकिन राज्य सरकार आवास स्वीकृत ही नहीं कर रही।

उन्होंने कहा, ‘‘यह गरीबों के साथ अन्याय है, धोखा है और पाप है।'' मंत्री ने कहा कि 2024 में देश में कच्चे मकानों का सर्वे किया गया ताकि उन्हें पक्का किया जा सके, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने सर्वे तक नहीं कराया। चौहान ने कहा, ‘‘आखिर इन्हें क्या तकलीफ है? गरीबों के लिए मकान बनाने से कहीं मोदीजी का नाम नहीं हो जाए, इसलिए नहीं बनने दे रहे?'' चौहान ने कहा, ‘‘मैं तमिलनाडु सरकार से आग्रह करता हूं कि गरीबों के मकान बनाने के लिए सर्वे कराएं और आवास स्वीकृत करें।''

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

सीजन के अंत में बायर्न म्यूनिख से अलग होंगे राफेल गुएरेरो

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पीएम मोदी ने बिहार के नालंदा हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

पिछली सरकारों ने बहुमूल्य पांडुलिपियों की उपेक्षा की थी, हम इन गलतियों को सुधार रहेः पीएम मोदी

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का निधन; पीएम मोदी ने दुख जताया

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ: 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहा नया टैक्स सिस्टम, जानिए और क्या-क्या बदलेगा

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

भगवान महावीर के विचार सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही