Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

पंजाब

गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति अमृतसर से काबू; तीन पिस्तौल बरामद

24 जनवरी, 2026 09:58 PM

चंडीगढ़/अमृतसर, 24 जनवरी :

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार गणतंत्र दिवस के समारोहों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन आरोपियों को तीन विदेशी पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मनी, निवासी बागवानपुर, अमृतसर; सहजपाल सिंह, निवासी गांव विचोआ, अमृतसर; तथा दिलजनप्रीत सिंह, निवासी गांव शहजादा, अमृतसर के रूप में हुई है। बरामद किए गए हथियारों में दो 9 एम.एम. पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं, जिनके साथ 15 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों ने उनका स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी02 ईटी 8857) भी जब्त किया है, जिसका उपयोग अवैध हथियारों की ढुलाई के लिए किया जा रहा था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी गैंगस्टरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे और कथित तौर पर किसी गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

कार्रवाई से संबंधित विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस को वांछित अपराधी मनी और उसके साथियों के पास अवैध हथियार होने तथा इलाके में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनाए जाने के संबंध में पुख्ता सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए सी.आई. अमृतसर की टीमों ने आरोपियों को उस समय घेर लिया, जब वे अमृतसर–फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर गांव मुरादपुरा की ओर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मनी अक्टूबर 2025 में पुलिस थाना एस.एस.ओ.सी. अमृतसर में अवैध हथियारों की बरामदगी के बाद दर्ज किए गए आर्म्स एक्ट के एक मामले में भी पंजाब पुलिस को वांछित था।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने तथा आगे–पीछे के सभी संबंधों, जिनमें सीमा पार के संभावित संपर्क भी शामिल हैं, को स्थापित करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

इस संबंध में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 25(1)(ए) तथा बीएनएस एक्ट की धारा 61(2) के तहत पुलिस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एफआईआर नंबर 4 दिनांक 23-01-2026 को मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे