Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

खुद को दिल से भारतीय मानती हैं नोरा, इस फिल्म से की कैरियर की शुरूआत

08 फ़रवरी, 2025 12:28 PM

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री एवं डांसर नोरा फतेही गुरुवार को 33 वर्ष की हो गईं। नोरा फ़तेही का जन्म कनाडा में छह फऱवरी 1992 में हुआ था। वह कनाडा में ही पली बढ़ी हैं। उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था, लेकिन उनकी मां एक भारतीय महिला हैं। नोरा फतेही कनाडाई डांसर, अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल भाषा की फिल्मों में अभिनय किया है। नोरा फतेही का जन्म और पालन-पोषण टोरंटो कनाडा में हुआ और वह मोरक्को की मूल निवासी हैं। उन्होंने टोरंटो के वेस्टव्यू सेंटेनियल सेकेंडरी स्कूल से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने यॉर्क यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों का अध्ययन किया।

उन्होंने कई साक्षात्कारों में कहा है कि वह खुद को दिल से भारतीय मानती हैं। नोरा फतेही ने वर्ष 2014 हिंदी फिल्म रोर: टाइगर्स ऑफ दि सुंदरबन्स से अपने अभिनय जीवन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने पुरी जगन्नाथ की फिल्म टेम्पर में आइटम नंबर, इट्टेज रेचीपोधम के साथ तेलुगु फिल्मों में कदम रखा। नोरा ने विक्रम भट्ट निर्देशित और महेश भट्ट निर्मित फिल्म मिस्टर एक्स में इमरान हाशमी और गुरमीत चौधरी के साथ एक विशेष भूमिका भी निभाई। नोरा फतेही बाहुबली दि बिगिनिंग के गाने मनोहारी और किक 2 के गाने कुक्कुरुकुरु आइटम नंबर में दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म शेर में काम किया। उन्होंने पुरी जगन्नाथ निर्देशित एक तेलुगु फिल्म लोफर में काम किया, जिसमें उन्होंने वरुण तेज के साथ अभिनय किया है।

नोरा ने कार्थी की द्विभाषी फिल्म ऊपिरी/थोझा में एक आइटम गाने पर डांस किया। नोरा फतेही ने बहुचर्चित रियालिटी शो बिग बॉस के नौवें सीजऩ में वाइल्ड कार्ड प्रवेशी के रूप में बिग बॉस के घर में प्रवेश किया। उन्होंने 2016 में रियलिटी टेलीविजन शो झलक दिखला जा सीजन 9 में भी भाग लिया। नोरा ने 2019 में एक विशेष कलाकार के रूप में रिकॉर्ड लेबल टी-सीरीज़ के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, और उनकी आगामी फिल्मों, संगीत वीडियो, वेब सीरीज़ और वेब फिल्मों में दिखाई दीं। नोरा फतेही ने खुद को एक बेहतरीन आइटम नंबर डांसर के तौर पर साबित किया है। उन्होंने कई हिट फिल्मों में धमाकेदार डांस किया है, जिनमें ‘दिलबर’, ‘कमरिया’, और ‘ओ साकी साकी’ जैसे गाने शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया