Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

मनोरंजन

खिलाड़ी कुमार और किंग खान मिले गले, बन-ठन कर पहुंची कंगना... PM मोदी 3.0 शपथ ग्रहण में सितारों का लगा मेला

10 जून, 2024 11:02 AM

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार रविवार को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।। उनकेशपथ ग्रहण समारोह में शाहरुख खान, कंगना रनौत, रजनीकांत और अक्षय कुमार जैसे भारतीय सिनेमा के सितारे शामिल हुए। मोदी ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली।

समारोह में अभिनेता अनिल कपूर, अनुपम खेर, रवीना टंडन, विक्रांत मैसी, निर्देशक राजकुमार हिरानी और निर्माता महावीर जैन भी शामिल हुए। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख मुकेश अंबानी और उद्योगपति गौतम अडानी के साथ उद्योग जगत की कई हस्तियां भी मौजूद रहीं। इसी बीच एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें शाहरुख खान अडानी से बातचीत करते नजर आए हैं, साथ में उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी थी।\

वहीं एक और तस्वीर में खिलाड़ी कुमार और किंग खान एक दूसरे से गले मिलते नजर आए। वहीं रजनीकांत ने अपनी निर्माता पत्नी लता रजनीकांत के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।समारोह में शामिल होने के लिए चेन्नई से रवाना से पहले रजनीकांत ने संवाददाताओं से कहा था कि यह एक ‘‘बहुत ऐतिहासिक घटनाक्रम''है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई देता हूं...।''

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के सांसद के रूप में निर्वाचित अभिनेत्री रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर समारोह के लिए तैयार होने के कई वीडियो साझा किए।

समारोह से कुछ घंटे पहले अनुपम खेर ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का यह उनका तीसरा अवसर होगा। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर समारोह के निमंत्रण पत्र की प्रति साझा करते हुए पोस्ट किया, ‘‘भारत का एक नागरिक होने के नाते ये मेरा शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने का तीसरा अवसर होगा। ये तो खास है ही है। परंतु उससे बड़ी और खास बात ये है कि तीनों बार प्रधानमंत्री वहीं हैं। आज शाम डायलॉग भी सेम ही होगा। मैं नरेन्द्र दामोदारदास मोदी ...। जय हो। जय हिंद।''

अभिनेता और जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण अपनी पत्नी अन्ना लेझनेवा के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। भोजपुरी सिनेमा के पूर्व स्टार-गायक और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी भी इस समारोह में मौजूद थे। अभिनेता-भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्हें फिल्मों में ‘निरहुआ' के नाम से जाना जाता है। इससे पहले अभिनेता अजय देवगन, राजकुमार राव और ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर मोदी को बधाई दी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया