Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

मनोरंजन

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

21 मार्च, 2026 08:01 PM

मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शबाना आजमी और मशहूर लेखक-गीतकार जावेद अख्तर का रिश्ता लंबे समय से लोगों के लिए मिसाल रहा है और समय के साथ दोनों का प्यार और ये रिश्ता गहरा होता जा रहा है। इसका अंदाजा शबाना आजमी की सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है। हाल ही में दोनों कोहिमा की शानदार यात्रा पर गए। शनिवार को अभिनेत्री ने जावेद के साथ अपनी इस यात्रा की खूबसूरत तस्वीर शेयर की। शबाना ने इंस्टाग्राम पर जावेद के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "सुंदर किग्वेमा गांव में साफ-सुथरा और समुदाय के सहयोग से चलने वाला है। हमें यहां कुछ खूबसूरत नागा लोक नृत्य देखने को मिले और स्वादिष्ट स्थानीय भोजन का भी आनंद मिला। गाइडेड टूर के लिए धन्यवाद।" किग्वेमा बहुत खूबसूरत गांव है, जो नगालैंड के कोहिमा में स्थित एक ऐतिहासिक और सुंदर अंगामी नागा गांव है, जो कोहिमा से लगभग 15 किमी दक्षिण में स्थित है। यह पारंपरिक नागा वास्तुकला, समृद्ध संस्कृति और हॉर्नबिल फेस्टिवल के लिए प्रसिद्ध किसामा हेरिटेज विलेज के निकट होने के लिए जाना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस गांव का ऐतिहासिक महत्व रहा है।

द्वितीय विश्व युद्ध में जापानी सेना ने यहां अपना खेमा (आधार) बनाया था, जिससे यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल बन गया। यह गांव प्राकृतिक सुंदरता और 'डीज़ुको घाटी' के करीब होने के कारण पर्यटकों के लिए एक शांत और सुंदर स्थान है। यहां पारंपरिक नागा लोक नृत्य और संगीत की झलक मिलती है। यह अपनी मेहमाननवाजी के लिए प्रसिद्ध है।

शबाना आजमी जल्द ही निर्देशक संतोषी की एक्शन ड्रामा 'लाहौर 1947' में दिखाई देंगी। आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल जैसे शानदार कलाकार हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद