Monday, August 17, 2026
BREAKING
खरड़ की कुलदेवी के रूप में भी पूजा जाता है प्राचीन सिद्ध पीठ माता अंबिका देवी मंदिर में 20 अगस्त को लगेगा भव्य मेला लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

राष्ट्रीय

कोटा में दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, सभी यात्रियों को बचाया गया

17 मई, 2026 04:13 PM

कोटा : राजस्थान के कोटा में रविवार तड़के राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

आग सबसे पहले तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस की एक एसी बोगी में लगी। यह हादसा कोटा के विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के पास हुआ। घटना रविवार सुबह लगभग 5:15 बजे बी-1 कोच में हुई, जिसमें 68 यात्री सवार थे।

रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों और अन्य अधिकारियों ने तुरंत यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया और लगभग 15 मिनट में पूरे कोच को खाली करा लिया। एहतियात के तौर पर आसपास की बोगियों को भी खाली कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोटा रेलवे मंडल की राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं।आग लगने के बाद अधिकारियों ने प्रभावित कोच को तुरंत ट्रेन से अलग कर दिया। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओवरहेड इलेक्ट्रिक सप्लाई (ओएचई) भी बंद कर दी गई।

कोटा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने बयान में कहा, “सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।” रेलवे अधिकारियों के अनुसार, उतारे गए यात्रियों को कोटा तक की यात्रा के लिए अन्य बोगियों में स्थानांतरित करने की व्यवस्था की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है। लूनी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट रेलवे सेक्शन के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं- कोटा पूछताछ: 6375898943, घटनास्थल: 09256099269।

12431 राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम से रवाना हुई थी और इसका दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर 12:30 बजे पहुंचने का निर्धारित समय था।

यह घटना 15 मई को हुई एक अन्य घटना के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है, जब नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस की दो एसी बोगियों में आग लग गई थी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे