Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

राष्ट्रीय

केंद्र से किसानों को मिली बड़ी सौगात, शिवराज सिंह ने की घोषणा

21 नवंबर, 2025 07:31 PM

भोपाल : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के साथ साथ देशभर के किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) में दो महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। किसानों की लगातार मांग के बाद ये बदलाव हुए हैं और अब फसल को होने वाले दो बड़े नुकसानों की भरपाई भी बीमा कंपनी से मिलेगी।

पहला बदलाव
इसके मुताबिक अब जंगली जानवरों से फसल को होने वाला नुकसान भी फसल बीमा योजना के तहत कवर होगा। इसका सबसे बड़ा लाभ उन इलाकों में मिलेगा जो जंगल के किनारे खेती करते हैं। जहां जंगली सूअर, नीलगाय, हिरण, बंदर, हाथी जैसे जानवर खेतों में घुसकर फसल को पूरी तरह बर्बाद कर देते हैं। पहले इस तरह के नुकसान पर बीमा का पैसा नहीं मिलता था। आधे घाटे की भरपाई किसान खुद से करते थे। लेकिन अब ऐसा होता है तो किसान को पूरा मुआवजा मिलेगा।

दूसरा बड़ा बदलाव
जलभराव या ज्यादा बारिश से फसल खराब होने पर है। खासकर धान की फसल में अगर पानी भर जाता है और फसल सड़ जाती है तो पहले यह बीमा के दायरे में नहीं आता था। लेकिन अब इसे भी फसल बीमा योजना में शामिल कर लिया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों जैसे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, असम, केरल आदि के किसानों को इससे बहुत फायदा होगा। अब अतिवृष्टि या बाढ़ से फसल डूबने पर भी बीमा मुआवजा मिलेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन