Thursday, November 19, 2026
BREAKING
• केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगे • दुनिया में संसाधनों का हो रहा ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस: पीएम मोदी • बजट 2027-28 की तैयारी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने IT सेक्टर के साथ की छठी चर्चा • केंद्र ने सही नीतियों से बीते 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला: पीएम मोदी • रानी लक्ष्मीबाई : न झुकीं, न रुकीं, रणभूमि में लिख दी शौर्य,स्वाभिमान और बलिदान की अमर गाथा • पीएम मोदी की उद्योग जगत से अपील, अगले 20 साल के निवेश फैसलों का आधार बनाएं ‘इंडिया फर्स्ट’ • दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अभिनेत्री ईशा गुप्ता और जैकी श्रॉफ के साथ मुनक नहर पर सफाई अभियान चलाया • विदेश मंत्री जयशंकर ने जापान के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात, रणनीतिक और आर्थिक संबंध मजबूत करने पर चर्चा • कोटा मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न • संसाधनों का हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस : पीएम मोदी

राष्ट्रीय

केंद्र ने सही नीतियों से बीते 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला: पीएम मोदी

19 नवंबर, 2026 04:49 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की वार्षिक आम बैठक (AGM) और वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों की कार्यशैली पर निशाना साधा और उद्योग जगत को भरोसे का बड़ा संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा सरकार पुरानी सरकारों की तरह नहीं है, बल्कि यह उद्योग जगत की ‘दोस्त सरकार’ है, जो दोस्ती निभाना जानती है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने अपनी सही नीतियों से केवल बीते 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।

1970 के दशक की नीतियों पर सवाल, 12-13 साल की उपलब्धियां गिनाईं
सम्मेलन में उपस्थित उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दावा किया कि केंद्र सरकार की सही नीतियों के चलते महज बीते 12-13 वर्षों में देश के करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। 1970 के दशक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौर में जब ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया गया था, तब भारत की कुल आबादी ही लगभग 50 करोड़ थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उस समय भी गरीबी खत्म की जा सकती थी, लेकिन फिक्की इस बात का गवाह है कि तब की नीतियों और इरादों दोनों में कमी थी। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार ने सही नीति और नीयत के साथ काम करके यह बदलाव संभव कर दिखाया है।

‘बिना संकोच लिखकर भेजें सुझाव’
उद्योग जगत के पुराने अनुभवों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के साथ उद्योगपतियों का अनुभव इतना कड़वा रहा है कि उसका खामियाजा आज उन्हें भुगतना पड़ रहा है। खुद को उद्योग जगत का सच्चा मित्र बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, “यह पुरानी सरकार नहीं, दोस्त सरकार है। इसलिए बिना किसी संकोच या झिझक के मुझे खुलकर लिखकर भेजें कि देश में अभी और किन सुधारों की आवश्यकता है।” उन्होंने कहा कि आज देश ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर सवार होकर आगे बढ़ रहा है और सरकार उद्योगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

‘इंडिया फर्स्ट’ के आधार पर तय करें अगले 20 साल का निवेश
भविष्य का रोडमैप रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योग जगत से आत्मचिंतन करने और साल 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपनी भूमिका तय करने का आह्वान किया। उन्होंने इंडस्ट्री से अपील की कि अगले 20 वर्षों में वे जो भी दीर्घकालिक निवेश (लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट) के फैसले लें, उनका मुख्य आधार ‘इंडिया फर्स्ट’ होना चाहिए। पीएम मोदी के मुताबिक, इस दृष्टिकोण से न केवल देश आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि भारतीय व्यापार के विस्तार के लिए भी नए और बड़े अवसर खुलेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगे

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगे

दुनिया में संसाधनों का हो रहा ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस: पीएम मोदी

दुनिया में संसाधनों का हो रहा ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस: पीएम मोदी

बजट 2027-28 की तैयारी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने IT सेक्टर के साथ की छठी चर्चा

बजट 2027-28 की तैयारी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने IT सेक्टर के साथ की छठी चर्चा

रानी लक्ष्मीबाई : न झुकीं, न रुकीं, रणभूमि में लिख दी शौर्य,स्वाभिमान और बलिदान की अमर गाथा

रानी लक्ष्मीबाई : न झुकीं, न रुकीं, रणभूमि में लिख दी शौर्य,स्वाभिमान और बलिदान की अमर गाथा

पीएम मोदी की उद्योग जगत से अपील, अगले 20 साल के निवेश फैसलों का आधार बनाएं ‘इंडिया फर्स्ट’

पीएम मोदी की उद्योग जगत से अपील, अगले 20 साल के निवेश फैसलों का आधार बनाएं ‘इंडिया फर्स्ट’

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अभिनेत्री ईशा गुप्ता और जैकी श्रॉफ के साथ मुनक नहर पर सफाई अभियान चलाया

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अभिनेत्री ईशा गुप्ता और जैकी श्रॉफ के साथ मुनक नहर पर सफाई अभियान चलाया

विदेश मंत्री जयशंकर ने जापान के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात, रणनीतिक और आर्थिक संबंध मजबूत करने पर चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर ने जापान के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात, रणनीतिक और आर्थिक संबंध मजबूत करने पर चर्चा

कोटा मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न

कोटा मंडल परिक्षेत्र के माननीय सांसदगणों के साथ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की बैठक सम्पन्न

संसाधनों का हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस : पीएम मोदी

संसाधनों का हथियार के रूप में हो रहा इस्तेमाल, इंडस्ट्री को घरेलू स्तर पर क्षमता विकास पर करना चाहिए फोकस : पीएम मोदी

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवम्‍बर को भारत की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन राष्‍ट्र को करेंगे समर्पित