Sunday, July 05, 2026
BREAKING
'एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित भारत-यूके एफटीए से जुड़े नियम जारी, 15 जुलाई से होंगे लागू पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ अबू धाबी और दुबई के लिए प्रीमियम अरेको चेरी और सेंट्रोज प्लम की पहली निर्यात खेप का आभासी शुभारंभ गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय

किसी भी राजनीतिक दल ने एसआईआर का विरोध नहीं किया : सीईसी ज्ञानेश कुमार

28 अक्टूबर, 2025 08:10 AM

नई दिल्ली : भारतीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण की घोषणा कर दी। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पहले चरण के अंतर्गत बिहार में हुए एसआईआर पर किसी राजनीतिक दल द्वारा विरोध नहीं करने की बात कही।

एसआईआर के पहले चरण में बिहार के अंदर राजनीतिक विरोध झेलना पड़ा था। लेकिन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साफ किया कि पहले चरण के एसआईआर में आयोग के पास शून्य आपत्ति आई। ऐसे में विरोध करने वालों ने क्या जनता को गुमराह करने का काम किया?

आईएएनएस के सवाल के जवाब में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने साफ किया कि किसी भी राजनीतिक दल ने एसआईआर का विरोध नहीं किया।

उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग ऐसा नहीं मानता कि बिहार में एसआईआर का किसी राजनीतिक दल ने विरोध किया, क्योंकि जमीनी स्तर पर 1.6 लाख बूथ लेवल एजेंट्स ने सक्रिय तौर पर बूथ लेवल अधिकारियों और मतदाताओं के साथ मिलकर काम किया।"

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा, "हर जिले में राजनीतिक दलों के जो जिलाध्यक्ष थे, उन्होंने सक्रिय तौर पर अपना योगदान दिया। इसी तरीके से राज्य स्तर पर भी सीईओ के साथ मिलकर सभी राजनीतिक दलों ने इसका स्वागत किया। जब हम बिहार गए थे, तो सभी राजनीतिक दलों ने हमसे मुलाकात भी की थी। जहां तक राजनीतिक बयानों की बात है, उन पर चुनाव आयोग टिप्पणी नहीं करता है।"

चुनाव आयोग ने सोमवार को देश में दूसरे चरण में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की घोषणा की है। दूसरे चरण में देश के 12 राज्यों को एसआईआर के अंदर कवर किया जाएगा। इसके अंतर्गत पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़ के अलावा अंडमान और निकोबार में एसआईआर प्रस्तावित है।

आयोग ने बताया कि सोमवार रात इन राज्यों की मतदाता सूची को फ्रीज कर दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इमरजेंसी गैस सप्लाई कंट्रोल हटाए गए, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला