Monday, July 06, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

मनोरंजन

किसी को प्रभावित करने की कोशिश मत करो, कंगना रनौत ने दिया फैंस को जिंदगी जीने का मूलमंत्र

29 मार्च, 2026 06:16 PM

मुंबई : संसद से लेकर सोशल मीडिया पर बेबाक राय रखने वाली भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। रविवार को उन्होंने अपने फैंस को मोटिवेट करते हुए अपने विचार शेयर किए। अभिनेत्री का कहना है कि दूसरों को प्रभावित करने में जिंदगी निकाल देना गलत है। कंगना हमेशा हर विषय पर खुलकर राय रखती हैं और यही बातें उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। अभिनेत्री ने खुद को तवज्जो देने की बात कही और बताया कि लोग क्यों किसी को पसंद और नापसंद करते हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आज का विचार... लोग आपको इसलिए पसंद नहीं करते, क्योंकि आप दयालु, सफल या उदार हैं। वे आपको इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि वे खुद दयालु, सफल और उदार हैं। किसी को प्रभावित करने की कोशिश मत करो। वे तभी प्रभावित होंगे जब वे खुद प्रभावशाली होंगे।" अभिनेत्री ने आगे लिखा, दूर रहो क्योंकि अगर तुम बहुत ज्यादा कोशिश करोगे तो वे तुमसे नफरत करने लगेंगे। अपना समूह ढूंढो, वहां बसने की कोशिश मत करो,जहां तुम अस्थिर महसूस करते हो। उठो और चमको।" कंगना सिनेमा की वो अभिनेत्री हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है और संसद तक का सफर पूरा किया है।

उन्होंने किसी भी परिस्थिति में हार मानना नहीं सीखा है। राजनीति में आने से पहले उन्होंने सिनेमा में फैले नेपोटिज्म पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने निर्माताओं और निर्देशकों पर भी आरोप लगाए कि वे सिर्फ अपने करीबी दोस्तों के बच्चों को सिनेमा में लॉन्च करते हैं, जिन्हें एक्टिंग का 'ए' भी नहीं आता। उन्होंने आलिया भट्ट और अनन्या पांडे को निशाना बनाकर करण जौहर पर बहुत बार हमला बोला है। आज अभिनेत्री फिल्मों के साथ जनहित के मुद्दों पर बात करती है और मंडी के विकास और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। सांसद बनने के बाद अभिनेत्री लगातार खादी को प्रमोट कर रही हैं और संसद में अपनी ट्रेडिशनल साड़ियों के लिए जानी जाती हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद